Covid 19 Like New Virus Found In Brazil Bat Brz Batcov Scientists Alert
नई महामारी की दस्तक! इस देश में चमगादड़ों में मिला Covid-19 जैसा वायरस, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस देश के अंदर चमगादड़ों में एक नया MERS-समान बैट कोरोना वायरस खोजा है. आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस रिसर्च में क्या पता चला और हमें चिंता करनी चाहिए या नहीं?
वैज्ञानिकों की एक टीम ने ब्राजील में बड़ी खोज की है. इन्होंने मूंछों वाले चमगादड़ की एक प्रजाति में Covid-19 जैसा वायरस खोजा है. इस चमगादड़ का नाम Pteronotus parnellii है, जो कीटभक्षी यानी कीड़े खाने वाला जीव है. इस नए वायरस को वैज्ञानिकों ने BRZ batCoV नाम दिया है. वायरस पर चल रही रिसर्च को bioRxiv नाम की वेबसाइट पर डाला गया है, लेकिन इसकी पियर-रिव्यू यानी वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया अभी बाकी है.
वायरस के बारे में कैसे पता चला?
दरअसल, जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम के वैज्ञानिकों की एक टीम ने ब्राजील के जंगलों में सैंपल इकट्ठे किए. इस दौरान BRZ batCoV नाम का वायरस मिला, जो Covid-19 फैलाने वाले SARS-CoV-2 वायरस से काफी मिलती-जुलती है. रिपोर्ट के अनुसार, इस नए वायरस में एक सक्रिय Furin Cleavage Site पाया गया – यह वही हिस्सा है जो वायरस को किसी नई प्रजाति में फैलने की क्षमता देता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वायरस अगर फैला हुआ, तो इसमें इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता हो सकती है.
इंसानों को इससे कितना खतरा है?
वैज्ञानिकों ने फिलहाल यह स्पष्ट किया है कि अभी BRZ batCoV इंसानों को संक्रमित नहीं कर रहा है और न ही ये चमगादड़ों से बाहर फैला है. लेकिन, इसमें ऐसे तत्व पाए गए हैं जो भविष्य में खतरा बन सकते हैं. इस वायरस की तुलना जब Covid-19 और MERS-CoV (ऊंट फ्लू) से की गई तो पाया गया कि यह MERS वायरस से ज्यादा मेल खाता है. MERS उतना तेजी से नहीं फैलता जितना की कोविड. इस वजह से वैज्ञानिक इस खोज को लेकर सतर्क हैं.
इस खोज को गंभीर लेना क्यों जरूरी?
भले ही इस वायरस से अभी इंसानों को कोई खतरा नहीं है, लेकिन यह खोज भविष्य के लिए एक चेतावनी मानी जा रही है. क्योंकि चमगादड़ कई घातक वायरसों के प्राकृतिक भंडार होते हैं, जिनसे पहले भी SARS, MERS और Ebola जैसी बीमारियां फैली थीं.
वैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसे नए वायरस की शुरुआती पहचान हमें किसी संभावित महामारी से बचाने में मदद कर सकती है. इसलिए BRZ batCoV की यह खोज बताती है कि हमें वाइल्डलाइफ वायरस मॉनिटरिंग को और गंभीरता से लेना चाहिए, ताकि अगली महामारी आने से पहले ही उसके खतरे को रोका जा सके.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.