चक्रवात ‘दित्वाह’ से श्रीलंका में तबाही, 300 से ज्यादा की मौत... भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, PM मोदी ने राष्ट्रपति से की बात

श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह से भारी तबाही हुई है. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति दिसानायके को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया. ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत लगातार राहत और रेस्क्यू में जुटा है.

Published date india.com Published: December 1, 2025 11:01 PM IST
चक्रवात ‘दित्वाह’ से श्रीलंका में तबाही, 300 से ज्यादा की मौत... भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, PM मोदी ने राष्ट्रपति से की बात
Photo by AI

चक्रवात तूफान दित्वाह की वजह से श्रीलंका में जान-माल को बड़ा नुकसान हुआ है. इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से फोन पर बात की और गहरी संवेदना व्यक्त की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग दुख की इस घड़ी में पूरी मजबूती से श्रीलंका के साथ खड़े हैं.

उन्होंने बताया कि भारत लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है, और जरूरत पड़ते ही हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री की इस भावनात्मक प्रतिक्रिया ने दोनों देशों के गहरे रिश्ते और पड़ोसी धर्म की मिसाल को एक बार फिर मजबूत किया है.

राष्ट्रपति ने भी भारत की मदद के लिए जताया आभार

चक्रवात के बाद श्रीलंका में बचाव और राहत कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच, राष्ट्रपति दिसानायके ने भारत द्वारा भेजी गई राहत सामग्री, रेस्क्यू टीमों और ऑपरेशन सागर बंधु के तहत की गई सहायता के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा कि संकट के समय भारत ने जिस तरह तेजी से कदम उठाया और प्रभावित इलाकों में सहायता पहुंचाई, उसने लाखों लोगों को आशा दी है. श्रीलंका के राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि देश की जनता भी भारत की इस समय पर की गई मदद की बेहद सराहना कर रही है.

ऑपरेशन सागर बंधु से भारत लगातार कर रहा मदद

प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान भरोसा दिलाया कि ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत श्रीलंका को हर स्तर पर सहायता प्रदान करता रहेगा. भारतीय वायुसेना लगातार आपदाग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकाल रही है. अब तक 40 श्रीलंकाई सैनिक और 104 भारतीय नागरिक रेस्क्यू किए जा चुके हैं. भारत का यह अभियान न सिर्फ मानवीय भावना को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि पड़ोसी देशों का एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आना कितना जरूरी है.

चक्रवात दित्वाह से अब तक 334 लोगों की मौत

श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह का असर बेहद भयावह रहा है. डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) के अनुसार, अब तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 370 लोग लापता बताए जा रहे हैं. सबसे अधिक तबाही कैंडी शहर में हुई है, जहां अकेले 88 लोगों की जान गई और 150 लोग अब तक लापता हैं. बादुल्ला, नुवारा एलिया और मटाले में भी भारी नुकसान की खबरें हैं. देशभर में करीब 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें 3 लाख से अधिक परिवार शामिल हैं. राहत कार्य तेजी से जारी है, लेकिन तबाही की तस्वीर बेहद गंभीर नजर आ रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.