दमिश्क : अदालत परिसर में हुआ आत्मघाती विस्फोट, 25 की मौत, कई घायल

पिछले सप्ताह हुए दो बम धमाको में कम से कम 40 लोग मारे गए थे।

Published date india.com Published: March 15, 2017 7:00 PM IST
Bomb Blast (Representative Image)

दमिश्क में पुरानी अदालत की इमारत में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। सरकार के अधिकारियों ने हमलों के डर से एहतियातन इलाके को खाली करने का आदेश दिया है।

दमिश्क पुलिस के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी सना को जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की संख्या 25 के करीब पहुंच गई है और कई लोग घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान: सुप्रीम कोर्ट के बाहर जोरदार बम धमाका, 12 की मौत, कई घायल

यह हमला सीरिया में लोगों द्वारा शुरू किए गए विरोध आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर हुआ। इसी आंदोलन के बाद सीरिया में संघर्ष भड़क कर गृह युद्ध में बदल गया था। बीते पांच दिनों में सीरियाई राजधानी में यह दूसरा बड़ा विस्फोट है। 

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दमिश्क में हुए दो बम धमाकों में कम से कम 40 लोग मारे गए थे।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.