Davos Wef Meet 2025 Discussion On Economy During The Day Sex Parties And Prostitutes At Night
Davos Sex Parties: दिन में अर्थव्यवस्था पर चर्चा, रात में सेक्स पार्टी और प्रॉस्टिट्यूट, WEF के बारे में चौंकाने वाला खुलासा
Davos sex parties: एस्कॉर्ट एजेंसियों ने बताया है कि दावोस में WEF मीट के दौरान सेक्स पार्टियों की मांग में काफी वृद्धि हुई है. इसमें धनी लोग मुंह मांगे डॉलर खर्च करने को तैयार थे.
Davos sex parties: स्विट्जरलैंड के दावोस में हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (world economic forum) का आयोजन हुआ. यहां जलवायु परिवर्तन, वैश्विक सुरक्षा और औद्योगिक क्रांति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. पर अब दावोस और डब्ल्यूईएफ की बैठक अलग ही वजहों से सुर्खियों में है. डेलीमेल ने खुलासा किया कि वैश्विक अभिजात वर्ग और अमीर लोगों ने WEF मीट के दौरान वेश्याओं और ट्रांससेक्सुअल के साथ कई सेक्स पार्टियां कीं.
डॉलर उड़ाने को तैयार थे धनी लोग
रिपोर्ट्स के मुताबिक एस्कॉर्ट एजेंसियों ने बताया है कि स्विट्जरलैंड के दावोस में WEF मीट के दौरान सेक्स पार्टियों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई. इसमें धनी लोगों ने अपनी सबसे खराब यौन कल्पनाओं को पूरा करने के लिए मुंह मांगी कीमत देने को तैयार थे. इसके कई विवरण सामने आए हैं. जैसे ट्रांससेक्सुअल के साथ सेक्स पार्टियों, सामूहिक सेक्स और अन्य भ्रष्ट यौन गतिविधियों की काफी मांग थी.
वेश्याओं और ट्रांससेक्सुअल महिलाओं के साथ गैर-प्रकटीकरण समझौतों (non-disclosure agreements) किए गए थे ताकि ये राज कभी बाहर न जा पाएं. कई महिलाओं को पार्टियों में काम करने के लिए ‘किराए पर’ रखा गया था.
कैसे हुए खुलासा
Titt4tat के अनुसार, एक वेबसाइट जो ‘भुगतान की जाने वाली डेट्स’ का आयोजन करती है. WEF में आए लोगों के लिए सेक्स पार्टियां आयोजित करने के लिए एक साथ कई वेश्याओं/एस्कॉर्ट्स, जिनमें ट्रांस महिलाएं भी शामिल हैं, को बुक किया.
टिट4टैट वेबसाइट के प्रवक्ता एंड्रियास बर्गर के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया, WEF की शुरुआत के बाद से, दावोस और आस-पास के क्षेत्र में महिलाएं और ट्रांस महिलाएं बुक होती रही हैं. साल 2024 में लगभग 170 महिलाओं को भेजा गया था लेकिन इस साल रिकॉर्ड बुकिंग हुई. जो बदलाव आया है वह यह है कि दावोस और उसके आस-पास की बहुत सी महिलाओं को अब एनडीए पर हस्ताक्षर करने पड़ते हैं. ये समझौते अक्सर अंग्रेजी में होते हैं. संदेह है कि यह हॉलीवुड में सेक्स पार्टियों के बारे में हाल ही में आई खबरों का परिणाम है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.