पाकिस्तान में 2 आतंकवादियों के खिलाफ मौत का वारंट

पास्तिान में आतंकवाद विरोधी एक अदालत ने आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए दोषी ठहराए गए और मृत्युदंड पाए दो कैदियों के नाम पर मौत का वारंट जारी कर दिया है।

Published date india.com Published: December 25, 2014 1:36 PM IST
Death warrants for two Pakistani terrorists

इस्लामाबाद, 25 दिसम्बर | पास्तिान में आतंकवाद विरोधी एक अदालत ने आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए दोषी ठहराए गए और मृत्युदंड पाए दो कैदियों के नाम पर मौत का वारंट जारी कर दिया है। समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यायाधीश मुहम्मद कासिम ने फैसलाबाद जेल के अधीक्षक की याचिका पर बुधवार को वारंट जारी किया। अधीक्षक ने कहा कि कैदी फैज अहमद को वर्ष 2006 में लांस नायक तारिक महमूद की हत्या के लिए मृत्युदंड दिया गया था। ऊपरी अदालत में हालांकि इसे चुनौती दी गई थी, लेकिन इन्हें खारिज कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि मौत की सजा पाया एक और कैदी मुहम्मद शरीफ है, जिसे वर्ष 2000 में कई आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के लिए दोषी ठहराया गया था।

अधिकारी ने कहा कि दोषियों की दया याचिकाएं राष्ट्रपति ठुकरा चुके हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.