
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Delhi Blast News: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए कार धमाके ने न सिर्फ राजधानी, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. सोमवार को हुए इस भीषण विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.
एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन के अनुसार, हादसे के बाद अब तक कुल 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 8 की मौत हो चुकी है. बाकी घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. दिल्ली में हुए इस धमाके की खबर अब अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गई है. पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों के प्रमुख अखबारों और न्यूज चैनलों ने इसे अपनी प्रमुख सुर्खियों में जगह दी है.
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. रिपोर्ट में लिखा गया है कि “भारत की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को हुए कार विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए.” अखबार ने आगे लिखा, “घटना के बाद भारत के कई बड़े शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, खासतौर पर आर्थिक राजधानी मुंबई और सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में.”
डॉन ने अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा किया कि विस्फोट की जगह पर कई शव क्षत-विक्षत हालत में पाए गए. रिपोर्ट में लिखा है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस धमाके की प्रकृति और संभावित आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही हैं.
ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र द गार्जियन ने भी दिल्ली ब्लास्ट को अपनी वेबसाइट पर प्रमुखता से प्रकाशित किया. रिपोर्ट के अनुसार, “दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किला स्मारक के बाहर हुए कार धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई और कई वाहन आग की चपेट में आ गए.”
अखबार ने लिखा कि “धमाके के बाद क्षेत्र में कई दमकल गाड़ियां और एम्बुलेंस पहुंचीं. विस्फोट से आसपास की कई कारें और रिक्शे जलकर खाक हो गए.” रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि घटना के बाद भारत के कई शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मुंबई, उत्तर प्रदेश और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है.
अमेरिकी न्यूज नेटवर्क CNN ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, “दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए कार विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए.” रिपोर्ट में कहा गया कि “यह धमाका पुरानी दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाके में हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई.”
CNN की रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस के हवाले से कहा गया है कि घटना के पीछे आतंकी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और जांच एजेंसियां सभी एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं. लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ यह कार ब्लास्ट अब सिर्फ दिल्ली या भारत की खबर नहीं रहा, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया है. दुनियाभर के मीडिया हाउस इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और भारत की सुरक्षा एजेंसियां हर संभव दिशा में जांच में जुटी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.