डोनाल्ड ट्रंप का नया पैंतरा, यूरोपीय देशों से भारत पर प्रतिबंध लगाने को कहा! रिपोर्ट में अमेरिका को लेकर किया गया चौंकाने वाला दावा

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका चाहता है कि कोई भी यूरोपिय देश भारत से तेल और गैस की खरीद न करे. ट्रंप प्रशासन यह भी चाहता है कि यूरोप भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाए.

Published date india.com Published: September 1, 2025 1:13 PM IST
डोनाल्ड ट्रंप का नया पैंतरा, यूरोपीय देशों से भारत पर प्रतिबंध लगाने को कहा! रिपोर्ट में अमेरिका को लेकर किया गया चौंकाने वाला दावा

Trump tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब तक भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा चुके हैं. इसके बाद भी डोनाल्ड ट्रंप भारत के खिलाफ नए पैंतरे आजमा रहे हैं. हाल ही में प्रकाशित हुई एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाइट हाउस ने अब यूरोपीय देशों से भी भारत पर दबाव बढ़ाने और प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के कुछ दिनों बाद ट्रंप प्रशासन ने यूरोपीय देशों से बात की है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका चाहता है कि कोई भी यूरोपिय देश भारत से तेल और गैस की खरीद न करे. ट्रंप प्रशासन यह भी चाहता है कि यूरोप भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाए.

ट्रंप प्रशासन भारत द्वारा रूस से बड़ी मात्रा में लगातार तेल खरीदने से नाराज है. अमेरिकी प्रशासन का ये भी आरोप है कि भारत रूस से खरीदे कच्चे तेल को रिफाइन करके यूरोप के देशों को ऊंची कीमत पर बेच रहा है. ट्रंप भारत द्वारा रूस से तेल व्यापार को लेकर कई बार धमकाने वाले लहजे में भी आपत्ति जता चुके हैं.

भारत पर ट्रंप के फैसले का असर नहीं…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. भारत की अर्थव्यवस्था ने अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. भारत की अर्थव्यवस्था के मजबूत बने रहने का सबसे बड़ा कारण बताया गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि अन्य उभरते बाजारों की तरह निर्यात आधारित नहीं है. भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 68 प्रतिशत हिस्सा घरेलू खपत से आता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने अलग दावा किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में ‘खरबों डॉलर’ आए हैं. यह बयान उस समय आया है जब एक संघीय अपील अदालत ने फैसला सुनाया था कि उन्होंने कांग्रेस की मंजूरी के बिना टैरिफ लगाकर अपने राष्ट्रपति पद के अधिकार का अतिक्रमण किया है.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका में कीमतें बहुत कम हैं. मुद्रास्फीति लगभग शून्य है. ऊर्जा की कीमतें तेजी से गिर रही हैं. ट्रंप ने दावा किया कि वो उन देशों से खरबों डॉलर वापस ला रहे हैं जिन्होंने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.