Donald Trump Comment On Putin And Zelenskyy Future Talks Like Mixing Oil And Vinegar
'तेल और सिरका' मिलाने जैसी है पुतिन और जेलेंस्की के बीच की मीटिंग', जानें डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की ये टिप्पणी
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में आए हैं. जिसमें की डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच होने वाली संभावित बातचीत को 'तेल और सिरका' को मिलाने जैसा बताया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (22 अगस्त) को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो पूरी कोशिश कर रहे हैं कि रूस-यूक्रेन के बीच हो रही जंग को वो रुकवा सकें. हालांकि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच होने वाली संभावित बातचीत को ‘तेल और सिरका’ मिलाने जैसा बताया क्योंकि दोनों नेताओं का आपस में मिलना बहुत मुश्किल है और फिलहाल शांति की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है.
डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि पुतिन और जेलेंस्की के बीच होने वाली मुलाकात में क्या आप भी शामिल होंगे तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं खुद इसमें शामिल नहीं होना चाहता। बेहतर होगा कि वे खुद बात करें और कोई रास्ता निकालें.’
हर हफ्ते मारे जा रहे 7 हजार लोग
ट्रंप ने आगे कहा, ‘हम देखेंगे कि क्या पुतिन और जेलेंस्की मिलकर कोई समाधान निकाल सकते हैं. ये थोड़ा तेल और सिरका मिलाने जैसा है. दोनों एक-दूसरे के साथ बिल्कुल नहीं चलते, लेकिन देखते हैं क्या होता है.हर हफ्ते करीब 7,000 लोग मारे जा रहे हैं, जिनमें ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 7 युद्धों को रोका और चाहते हैं कि यह युद्ध भी खत्म हो.’ उन्होंने माना कि ये युद्ध शायद सबसे कठिन साबित हो रहा है.
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 7 युद्धों को रोका और चाहते हैं कि यह युद्ध भी खत्म हो.’ उन्होंने माना कि ये युद्ध शायद सबसे कठिन साबित हो रहा है.
रूस ने खारिज की बैठक की संभावनाएं
रूस ने तुरंत किसी बैठक की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी चैनल एनबीसी से बातचीत में कहा, ‘ऐसी कोई मीटिंग तय नहीं है.’ आपको बता दें कि ट्रंप ने कहा था कि रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा में मदद के लिए अमेरिकी सैनिक नहीं भेजे जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.