सभी बंधकों की होगी रिहाई, इजरायली सेना हटेगी पीछे... ट्रंप ने किया गाजा शांति समझौते के पहले फेज का ऐलान

Israel-Gaza War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा शांति योजना के पहले चरण का ऐलान किया है. इस समझौते के तहत इजरायल और हमास युद्धविराम पर सहमत हुए हैं. सभी बंधकों की रिहाई होगी और इजरायली सेना पीछे हटेगी.

Published date india.com Updated: October 9, 2025 8:03 AM IST
सभी बंधकों की होगी रिहाई, इजरायली सेना हटेगी पीछे... ट्रंप ने किया गाजा शांति समझौते के पहले फेज का ऐलान

Gaza Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक घोषणा की है, जिसने मध्य पूर्व में लंबे समय से चली आ रही हिंसा के बीच शांति की नई उम्मीद जगा दी है. उन्होंने बताया कि इजरायल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से शांति योजना के पहले चरण पर सहमति बन गई है.

इस समझौते के तहत गाजा में चल रहे युद्ध को रोक दिया जाएगा और सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा. समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर मिस्र में गुरुवार (9 अक्टूबर) को हुए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ‘मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इजरायल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले फेज पर सहमति जताई है. इसका मतलब है कि सभी बंधकों को जल्द रिहा किया जाएगा और इजरायली सेना निर्धारित सीमा तक पीछे हटेगी. यह स्थायी शांति की दिशा में पहला और सबसे बड़ा कदम है.’

ट्रंप ने इस समझौते को पूरे मध्य पूर्व और वैश्विक शांति के लिए ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा, ‘अब अरब और मुस्लिम दुनिया, इजरायल और अमेरिका सभी के लिए यह एक बड़ा दिन है. हम उन सभी देशों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस दिशा में प्रयास किए.’

कतर, मिस्र और तुर्किए को धन्यवाद

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि इस समझौते को संभव बनाने में कई देशों की अहम भूमिका रही है. उन्होंने खास तौर पर कतर, मिस्र और तुर्किए का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, ‘हम इन देशों के मध्यस्थों के बेहद आभारी हैं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक समझौते को संभव बनाया. सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष और सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा.’

नेतन्याहू ने बताया इजरायल की नैतिक जीत

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस समझौते का स्वागत किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘शांति योजना के पहले चरण पर सहमति के बाद अब हमारे सभी बंधक जल्द घर लौटेंगे. यह हमारे लिए कूटनीतिक सफलता और नैतिक विजय का दिन है. जब तक हमारे हर नागरिक की वापसी नहीं हो जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

महीनों से जारी था इजरायल-हमास युद्ध

पिछले कई महीनों से इजरायल और हमास के बीच गाजा में भीषण युद्ध चल रहा था, जिसमें हजारों लोगों की जान गई. लगातार बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने शांति बहाली के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज की थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी और मिस्र के शीर्ष अधिकारियों ने भी इस वार्ता में सक्रिय भूमिका निभाई.

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह पहला चरण सफलतापूर्वक लागू होता है, तो गाजा और पूरे क्षेत्र में एक स्थायी युद्धविराम और स्थाई शांति समझौते की दिशा में रास्ता खुल सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.