
Vineet Sharan
विनीत शरण श्रीवास्तव को प्रिंट और डिजिटल में 17 वर्ष का अनुभव है. वह राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खबरों के विशेषज्ञ हैं. साथ ही विज्ञान, लाइफस्टाइल, धर्म की खबरों में भी रुचि ... और पढ़ें
Donald Trump Meets Xi Jinping: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया में मुलाकात की. यह मीटिंग बुसान में आयोजित APEC शिखर सम्मेलन में हुई है. इससे पहले दोनों देशों के नेता छह साल पहले 29 जून 2019 को जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन में मिले थे. यानी दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब 2318 दिन बाद होने जा रही है.
ट्रम्प ने कहा कि एक मित्र के साथ होना बहुत सम्मान की बात है, जबकि शी ने कहा कि वे हमेशा एकमत नहीं होते और उनकी अलग-अलग राष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए यह सामान्य बात है. ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिकी चीन पर लगाए गए टैरिफ को 20 फीसदी तक कम कर सकता है.
पिछले सप्ताहांत कुआलालंपुर में शीर्ष चीनी और अमेरिकी आर्थिक अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में ट्रम्प और शी जिनपिंग के लिए एक व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार की गई.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रविवार को कहा कि मलेशिया में हुई बातचीत ने 1 नवंबर से शुरू होने वाले चीनी आयातों पर ट्रम्प द्वारा लगाए जाने वाले 100% टैरिफ के खतरे को समाप्त कर दिया है.
बेसेंट ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चीन अपनी दुर्लभ मृदा खनिजों और चुम्बकों की लाइसेंसिंग व्यवस्था के कार्यान्वयन में एक साल की देरी करेगा, जब तक कि नीति पर पुनर्विचार नहीं हो जाता.
राइटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक वार्ता में एआई कम्प्यूटर चिप्स के सबसे संवेदनशील मुद्दों में से एक होने की संभावना है. एनवीडिया और एएमडी जैसी अमेरिकी तकनीकी कंपनियां चीन को एआई चिप्स बेचकर अच्छी खासी कमाई करती हैं. इन बिक्री से मुनाफ़ा बढ़ता है और अनुसंधान एवं विकास को धन मिलता है जिससे अमेरिकी कंपनियाँ एआई चिप नवाचार में अग्रणी बनी रहती हैं. इसके अलावा ट्रंप ने कई बार चीन के अमेरिका से सोयाबीन और मक्का न खरीदने का मुद्दा भी उठाया है. इस पर भी बातचीत की संभावना है.
ट्रंप ने चीन पर भारी भरकम टैरिफ लगाया हुआ और चीन ने भी पूरा टशन दिखाते हुए अमेरिका को इसका जवाब दिया है. यह ट्रेड वार और टेंशन न सिर्फ अमेरिका और चीन बल्कि भारत समेत दुनिया के कई देशों को प्रभावित कर रहा है. इसलिए दुनिया चाहती है कि ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से कुछ सकारात्मक निकल कर आए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.