Donald Trump Says I End Iran War Any Time Israel Also Make Big Statement
'जब चाहूं तब खत्म कर दूंगा ईरान से जंग', ट्रंप का बड़ा बयान, मिडिल ईस्ट में हलचल तेज
Israel Iran War Update: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ जंग कभी भी खत्म हो सकती है. साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी सख्त चेतावनी दी है.
ट्रंप ने कहा कि ईरान को कोई चालाकी नहीं करनी चाहिए. (Photo from PTI File)
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे संकेत दिए हैं कि ईरानके साथ चल रही जंग बहुत जल्द खत्म होगी. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि यह संघर्ष किसी भी समय समाप्त किया जा सकता है. ट्रंप का कहना है कि अगर वह चाहें तो जंग तुरंत खत्म हो सकती है, क्योंकि अब बहुत कम टारगेट बचे हैं जिन पर हमला किया जा सके. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब क्षेत्र में लगातार हमलों और जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी अभियान ने अपने अधिकतर सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर लिया है और अब स्थिति पहले से काफी बदल चुकी है.
इजरायल बोला – ईरान पर जारी रखेंगे कार्रवाई
हालांकि ट्रंप के बयान के बावजूद जमीनी हालात अभी शांत होते नहीं दिख रहे हैं. इजरायल काट्ज ने साफ कहा है कि सैन्य अभियान अभी जारी रहेगा और जरूरत पड़ने तक इसे रोका नहीं जाएगा. उनके मुताबिक इजरायल और अमेरिका मिलकर जो कार्रवाई कर रहे हैं, वह तब तक चलेगी जब तक सभी सैन्य लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते. उन्होंने कहा कि तेहरान समेत कई इलाकों में हमले लगातार जारी रहेंगे और एक-एक कर नए ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा. इजरायली रक्षा मंत्री का यह भी कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान पर दबाव बनाना और वहां की मौजूदा व्यवस्था को चुनौती देना है.
ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक नुकसान पहुंचाया जा चुका है. उनके मुताबिक ईरान के पास अब पहले जैसी नौसेना, संचार प्रणाली या वायु शक्ति नहीं बची है. उन्होंने दावा किया कि ईरान के मिसाइल और ड्रोन सिस्टम भी काफी हद तक नष्ट कर दिए गए हैं. ट्रंप का कहना है कि ड्रोन बनाने वाली फैक्ट्रियों को भी निशाना बनाया गया है और बड़ी संख्या में ड्रोन हवा में ही मार गिराए गए हैं. उनका दावा है कि सैन्य दृष्टि से ईरान के पास अब ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं.
ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी
ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने किसी तरह की नई सैन्य कार्रवाई करने की कोशिश की तो उसके गंभीर परिणाम होंगे. उन्होंने कहा कि ईरान को कोई चालाकी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर उसका अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप के शब्दों में, अगर ईरान ने कोई बड़ी गलती की तो उसके खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई हो सकती है कि दुनिया में उसका नाम तक नहीं बचेगा. यह बयान दिखाता है कि अमेरिका की ओर से ईरान पर दबाव बनाए रखने की रणनीति जारी है.
Strait of Hormuz को लेकर भी चेतावनी
इससे पहले ट्रंप ने दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर भी ईरान को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने इस समुद्री रास्ते में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश की तो इसके गंभीर सैन्य परिणाम होंगे. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर ऐसी कोई गतिविधि पाई गई और उसे तुरंत नहीं हटाया गया, तो अमेरिका ऐसी कार्रवाई करेगा जिसका स्तर पहले कभी नहीं देखा गया होगा. होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए यहां किसी भी तरह का तनाव पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.