Earthquake in Nepal: नेपाल में 5.5 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप, पटना में भी महसूस किये गये झटके

भूकंप नेपाल के सिंधुपालचौक जिले के भैरब कुंडा के आसपास सुबह करीब 2.35 बजे आया.

Published date india.com Updated: February 28, 2025 6:20 AM IST
Earthquake in Nepal: नेपाल में 5.5 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप, पटना में भी महसूस किये गये झटके

नेपाल में 28 फरवरी, शुक्रवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पूरे हिमालय क्षेत्र में झटके महसूस किए गए. बिहार के पटना, वेस्ट बंगाल के सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किये गये. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप नेपाल के सिंधुपालचौक जिले के भैरब कुंडा के आसपास सुबह करीब 2.35 बजे आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप बिहार के मुजफ्फरपुर से लगभग 189 किमी उत्तर में नेपाल के बागमती प्रांत में आया. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी, जबकि भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी तीव्रता 5.5 आंकी. यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि भूकंप एक बार आया या कई बार आए.

5.5 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप काफी तेज

5.5 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप काफी तेज माना जाता है. इस स्पीड के भूकंप में भूकंप केंद्र के पास क्षति हो सकती है, जिसमें इमारतों का हिलना और दरारें बनना शामिल है.अब तक किसी नुकसान या हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

नींद को बुरी तरह झकझोर दिया

एक वरिष्ठ नेपाली अधिकारी गणेश नेपाली ने रॉयटर्स को बताया, “इसने हमारी नींद को बुरी तरह झकझोर दिया. हम घर से बाहर भागे. लोग अब घरों को वापस लौट आए हैं. हमें अब तक किसी नुकसान या चोट की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.”

पटना में भूकंप का तेज झटका

निखिल सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, बिहार के पटना में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया. सब कुछ हिल रहा था लेकिन अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है.

इसी साल जनवरी में तिब्बत के हिमालयी क्षेत्र में छह भूकंपों आए, जिसमें सबसे मजबूत तीव्रता 7.1 थी, जिसमें 125 से अधिक लोगों की जान गई थी.

लोगों ने ऑनलाइन वीडियो साझा किए जिसमें पटना में भूकंप के कारण इमारतें और छत के पंखे हिलते दिख रहे हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा, झटके “35 सेकंड” तक रहे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

देखें वीडियो-

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.