'मरे हुए' हाथी ने महिला को मार डाला, बेजान समझ सेल्फी लेना पड़ा भारी

Elephant Kill Woman: यह घटना नामीबिया के ओमुसाती क्षेत्र के ओमुगुलुग्वोम्बाशे गांव में हुई, जहां 46 साल की महिला की मौत हो गई है.

Published date india.com Published: March 13, 2026 3:04 PM IST
'मरे हुए' हाथी ने महिला को मार डाला, बेजान समझ सेल्फी लेना पड़ा भारी
(photo credit reuters, for representation only)

Elephant Kill Woman: सेल्फी का शौक कई बार जान पर बन आता है. एक ऐसे ही हादसे में 46 साल की महिला की मौत हो गई, जब वह एक हाथी को मृत समझ उसके साथ सेल्फी खींच रही थी.

डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक 46 साल की क्लाउडिया म्वाला की इस महीने की शुरुआत में एक आवारा हाथी के हमले में दुखद मौत हो गई. यह घटना नामीबिया के ओमुसाती क्षेत्र के ओमुगुलुग्वोम्बाशे गांव में हुई.

क्या है पूरी घटना

एक हाथी इलाके में घूम रहा था. कई निवासी उस हाथी के चारों ओर जमा हो गए. स्थिति तब और बिगड़ गई, जब पीड़ित महिला ने हाथी की पूंछ खींची, जिससे वह भड़क गया और उसने हमला कर दिया. हालांकि वह शुरू में बच निकलने में कामयाब रही. एक ग्रामीण ने हाथी के पैर में गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, म्वाला उस जानवर के पास फिर फ़ोटो खींचने गई. उसे लगा कि वह मर चुका है, क्योंकि एक उसके पैर में गोली लगी थी.

मिडी लिब्रे की रिपोर्ट के अनुसार, म्वाला ने हाथी का सिर को छूने के लिए उसके पास गई और किसी से अपनी फ़ोटो खींचने को कहा. तभी अचानक वह हाथी खड़ा हो गया और कथित तौर पर उसने म्वाला पर हमला कर दिया. वह बुरी तरह घायल हो गई थी, उसकी आंतें भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. एक प्रत्यक्षदर्शी, जोहान्स पॉलस ने स्थानीय मीडिया आउटलेट ‘न्यू एरा’ को बताया कि आठ लोग उस जानवर को देखने और उसकी फ़ोटो खींचने के लिए उसके पास गए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हर साल हाथी के हमलों में जाती है 500 जान

अनुमान है कि दुनिया भर में हर साल लगभग 500 लोग हाथियों के हमले में मारे जाते हैं, हालांकि स्रोत और क्षेत्र के आधार पर यह आंकड़ा 100 से 600 मौतों के बीच बदलता रहता है.

इस दुखद घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से ऐसी स्थितियों में तेज़ी से हस्तक्षेप करने की मांग की है. बारिश के मौसम में खेतों में हाथी अक्सर देखे जाते हैं. ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से होने वाले खतरों के बारे में लोगों में जागरूकता की कमी को भी उजागर किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.