बढ़ी एलन मस्क की मुश्किलें! इंडोनेशिया-मलेशिया के बाद इस देश ने Grok पर लगाया बैन, क्या भारत में लगेगी पाबंदी?

Elon Musk के AI चैटबॉट Grok को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब कई देश इसपर बन लगा रहे हैं .

Published date india.com Published: January 17, 2026 11:33 PM IST
बढ़ी एलन मस्क की मुश्किलें! इंडोनेशिया-मलेशिया के बाद इस देश ने Grok पर लगाया बैन, क्या भारत में लगेगी पाबंदी?

Elon Musk के AI चैटबॉट Grok को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. इंडोनेशिया और मलेशिया के बाद अब फिलीपींस सरकार ने भी Grok की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है. सरकार का कहना है कि यह AI अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने में सक्षम है, जो समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. खासतौर पर बच्चों से जुड़े कंटेंट को लेकर सरकार बहुत चिंतित है. फिलीपींस का मानना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो इसका गलत इस्तेमाल तेजी से बढ़ सकता है. इसी वजह से इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को तुरंत Grok की वेबसाइट बंद करने का आदेश दिया गया. सरकार ने साफ किया है कि नागरिकों की सुरक्षा उसके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

पोर्नोग्राफिक कंटेंट को बताया बड़ा खतरा

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस सरकार ने कहा है कि Grok की पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने की क्षमता एक गंभीर समस्या बन गई है. साइबरक्राइम इन्वेस्टिगेशन एंड कोऑर्डिनेटिंग सेंटर के प्रमुख रेनाटो पराइसो ने बताया कि सरकार चाहती है कि Grok से अश्लील और खासकर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े सभी फीचर्स हटाए जाएं. उनका कहना है कि AI का इस्तेमाल गलत कामों के लिए नहीं होना चाहिए. इसी वजह से Grok की वेबसाइट को ब्लॉक करना जरूरी समझा गया. सरकार का मानना है कि यह कदम लोगों को नुकसान से बचाने के लिए जरूरी है और इससे समाज में AI के सही उपयोग को बढ़ावा मिलेगा.

वेबसाइट बंद, लेकिन X पर Grok अब भी चालू

हालांकि Grok की वेबसाइट को फिलीपींस में ब्लॉक कर दिया गया है, लेकिन यह AI चैटबॉट अब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उपलब्ध है. यही बात सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. रेनाटो पराइसो ने कहा कि सरकार केवल वेबसाइट्स को ही ब्लॉक कर सकती है, लेकिन X जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर मौजूद टूल्स को रोकना आसान नहीं है. इसी वजह से फिलीपींस सरकार अब X के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करना चाहती है. सरकार चाहती है कि X अपने प्लेटफॉर्म पर Grok के इस्तेमाल को सुरक्षित बनाए और अश्लील कंटेंट से जुड़े फीचर्स को पूरी तरह बंद करे.

xAI और X की प्रतिक्रिया से बढ़ा विवाद

Elon Musk की कंपनी xAI ने कहा है कि वह Grok से असली लोगों की अश्लील तस्वीरें बनाने की क्षमता को बंद कर रही है. कंपनी का दावा है कि वह इस समस्या को गंभीरता से ले रही है. वहीं X ने इस मुद्दे पर कोई साफ और आधिकारिक बयान नहीं दिया है. जब xAI से फिलीपींस सरकार के फैसले पर सवाल किया गया, तो कंपनी ने केवल “Legacy Media Lies” कहकर जवाब दिया. इस तरह की प्रतिक्रिया से विवाद और गहरा गया है. लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर समस्या पर मजाकिया या टालने वाला जवाब देना सही नहीं है और कंपनियों को जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए.

क्या भारत में लगेगी पाबंदी?

फिलीपींस से पहले इंडोनेशिया और मलेशिया भी Grok के खिलाफ कदम उठा चुके हैं. इंडोनेशिया ने कहा कि यह फैसला महिलाओं, बच्चों और समाज को AI से बनने वाले फर्जी अश्लील कंटेंट से बचाने के लिए लिया गया. मलेशिया ने तो X और xAI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी तक दे दी है. भारत में भी यह मुद्दा चर्चा में रहा है. राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की चिट्ठी के बाद आईटी मंत्रालय ने X को नोटिस भेजा था. इसके बाद X ने 3500 से ज्यादा आपत्तिजनक पोस्ट हटाए और 600 से अधिक अकाउंट बंद किए. साथ ही Grok की इमेज एडिटिंग सुविधा को केवल पेड यूजर्स तक सीमित कर दिया गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.