चांद पर कैसी दिखेगी इंसानी दुनिया, चलती नजर आएंगी टेस्ला कार..एलन मस्क ने शेयर किया वीडियो

Moon Colony Project: एलन मस्क ने चांद पर इंसानी बस्ती बसाने का बड़ा प्लान बताया है. वीडियो में लूनर घर, साइबरट्रक और रोबोट्स दिखाए गए हैं। स्पेसएक्स का लक्ष्य मंगल से पहले चांद पर शहर बनाना है.

Published date india.com Published: February 11, 2026 9:00 PM IST
Elon Musk moon plan
Elon Musk moon plan

Moon Colony Project: टेस्ला के सीईओ (CEO) एलन मस्क ने हाल ही में मंगल से पहले चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की बाते कर रहे हैं. इसे लेकर मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक एनिमेटेड वीडियो जरिए दिखाया कि चांद पर इंसानी दुनिया कैसी नजर आएगी. ऐसे में इस वीडियो को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है. एलन मस्क चांद और मंगल पर कैसी बस्ती बनाना चाहते हैं. एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में Tesla के साइबर ट्रक और रोबोट्स, इंसानों के साथ दिखाई दे रहे हैं.

चांद पर इंसानी घरों का सपना

एलन मस्क द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भविष्य की एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है, जहां इंसान चांद पर बने खास लूनर डोम्स और शेल्टर में रहते नजर आते हैं. ये घर आम मकानों जैसे नहीं होंगे, बल्कि इन्हें अंतरिक्ष की कठोर परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा. चांद पर मौजूद खतरनाक रेडिएशन, बेहद कम तापमान और ऑक्सीजन की कमी से बचाव के लिए इन संरचनाओं को मजबूत और सुरक्षित बनाया जाएगा. वीडियो से साफ संकेत मिलता है कि यह सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि आने वाले समय की संभावित हकीकत हो सकती है.

चांद की सतह पर दौड़ेंगे Cybertrucks

वीडियो में मस्क ने अपनी कंपनी Tesla के मशहूर Cybertrucks को भी चांद की सतह पर दौड़ते हुए दिखाया है. माना जा रहा है कि भविष्य में इन्हें ‘लूनर यूटिलिटी व्हीकल’ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. ये वाहन चांद पर सामान ढोने, वैज्ञानिक उपकरण पहुंचाने और इंसानों के परिवहन में मददगार बन सकते हैं. कठिन और ऊबड़-खाबड़ सतह पर चलने के लिए इन्हें खास तकनीक से तैयार किया जा सकता है. मस्क का यह विजन दिखाता है कि चांद पर बसने की योजना सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है.

ऑप्टिमस रोबोट्स निभाएंगे अहम भूमिका

मस्क के पोस्ट के मुताबिक वीडियो में इंसानों जैसे दिखने वाले कई ह्यूमनॉइड रोबोट्स भी नजर आते हैं. ये Tesla के ऑप्टिमस रोबोट्स हैं, जिन्हें भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है. चांद पर बसने वाली बस्ती में ये रोबोट भारी सामान उठाने, निर्माण कार्य करने और रोजमर्रा के कामों में इंसानों की मदद कर सकते हैं. मस्क पहले भी कह चुके हैं कि उनके रोबोट अंतरिक्ष मिशनों में बड़ी भूमिका निभाएंगे. ऐसे में चांद पर इंसानी बस्ती बसाने में इनकी भागीदारी अहम मानी जा रही है.

क्या है मस्क का प्लान?

हाल ही में एलन मस्क ने खुलासा किया कि उनकी कंपनी SpaceX अब मंगल से पहले चांद पर ‘खुद से विकसित होने वाला शहर’ बनाने पर ध्यान दे रही है. उनका दावा है कि अगले 10 साल से भी कम समय में चांद पर इंसानी बस्ती बसाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. हालांकि मंगल ग्रह पर भी बसाने की योजना है, लेकिन फिलहाल पहला फोकस चांद पर रहेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.