Elon Musk Starlink: लंबे इंतजार के बाद भारतीयों के लिए खुशखबरी है. एलन मस्क का स्टारलिंक भारत में लॉन्च होने के तैयार है. यह एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है, जिसका मौसम की खराब आदि का कोई असर नहीं होगा.
प्राइस लिस्टिंग लाइव
स्टारलिंक की इंडिया की प्राइस लिस्टिंग अब ऑफिशियल स्टारलिंक इंडिया वेबसाइट पर लाइव है. यहां बताया गया है कि एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट आपको कितना महंगा पड़ेगा. इसमें बताया गया है कि सैटेलाइट-बेस्ड कनेक्शन सस्ता नहीं होगा, और जो लोग सुपर हाई इंटरनेट स्पीड चाहते हैं, उन्हें बहुत ज़्यादा खर्च करना होगा.
कितनी है कीमत
स्टारलिंक की इंडिया वेबसाइट के मुताबिक अब इसके रेजिडेंशियल प्लान की मंथली फीस 8,600 रुपये है, जिसमें हार्डवेयर किट के लिए 34,000 रुपये एक्स्ट्रा लगेंगे. इसे खरीदने के बाद, आप इसे खुद सेट अप कर सकते हैं, प्लग इन कर सकते हैं, और यह काम करने के लिए तैयार है.
क्या-क्या मिलेगी सुविधा
कंपनी अनलिमिटेड डेटा, 30-दिन का ट्रायल, 99.9 परसेंट अपटाइम और खराब मौसम में भी ऑनलाइन रहने की सुविधा का वादा कर रही है. स्टारलिंक उन इलाकों में सर्विस देना चाहता है, जहां पारंपरिक फाइबर कनेक्शन अभी भी नहीं पहुंच पाते हैं.
लोकेशन-बेस्ड प्लान
ऑफिशियल वेबसाइट कहती है कि आप अपनी लोकेशन के आधार पर प्लान की कीमतें और दूसरे प्रमोशनल ऑफर देख सकते हैं, लेकिन शहर के हिसाब से कीमतें शायद गुप्त रखी गई हैं क्योंकि सर्विस अभी चालू नहीं है. लोकेशन-बेस्ड प्लान खोजने पर, यह कहता है, “स्टारलिंक रेजिडेंशियल आपके इलाके में उपलब्ध नहीं है. भविष्य में इसकी उपलब्धता और दूसरे प्रोडक्ट अपडेट के बारे में नोटिफिकेशन पाने के लिए, नीचे अपना ईमेल एड्रेस डालें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.