शोषण की शिकार सबसे छोटी बच्ची कितने साल की थी? एप्स्टीन फाइल का सबसे डरावना खुलासा

Epstein Files: जेफरी एपस्टीन से जुड़ी बिना एडिट की गई फाइलों को सांसदों ने रिव्यू किया है. इसके बाद कई नए खुलासे हुए हैं.

Published date india.com Published: February 11, 2026 9:16 AM IST
शोषण की शिकार सबसे छोटी बच्ची कितने साल की थी? एप्स्टीन फाइल का सबसे डरावना खुलासा
(photo credit reuters, for representation only)

Epstein Files: जेफरी एपस्टीन की एक नौ साल की विक्टिम थी. यह पीड़िता एक मौजूदा सीनियर विदेशी सरकारी अधिकारी से जुड़ी थी. अमेरिकी अधिकारियों ने यह नया खुलासा किया है.

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग बच्चों को शिकार बनाने वाले फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से जुड़ी बिना एडिट की गई फाइलों को सांसदों ने रिव्यू किया है.कुछ ने डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस पर मामले को छिपाने का आरोप लगाया है.

क्या हैं नए आरोप

US कांग्रेसी थॉमस मैसी और रो खन्ना ने आरोप लगाया कि फाइलों में एक टॉप विदेशी पॉलिटिशियन समेत छह लोगों की पहचान छिपाई गई थी. दोनों ने यह भी सवाल उठाया कि हाई-प्रोफाइल लोगों के चेहरे और तस्वीरें बिना किसी साफ वजह के क्यों छिपाई गईं.

मैसी ने दावा किया कि बिना सेंसर किए गए डॉक्यूमेंट्स में एक व्यक्ति शामिल था जो “एक विदेशी सरकार में काफी ऊंचे पद पर है.

(photo credit reuters, for representation only)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एक नौ साल की बच्ची का केस

हाउस रिप्रेजेंटेटिव जेमी रस्किन ने कहा कि उनमें कई ऐसे विक्टिम भी शामिल थे जिनकी पहले रिपोर्ट नहीं हुई थी, जिनमें से एक नौ साल की बच्ची थी. उन्होंने कहा, आप इन फाइलों को पढ़ें, और आप 15 साल की लड़कियों, 14 साल की लड़कियों, 10 साल की लड़कियों के बारे में पढ़ेंगे. मैंने आज एक नौ साल की लड़की का जिक्र देखा.

सिर्फ 3 मिलियन फाइलें हुईं रिव्यू

रिव्यू में सिर्फ वे तीन मिलियन फाइलें शामिल हैं जिन्हें DOJ ने पिछले महीने पब्लिक में उपलब्ध कराया था वे सभी छह मिलियन डॉक्यूमेंट नहीं हैं जिनके बारे में समझा जाता है कि वे अभी भी सरकार के पास हैं.

मैक्सवेल की चुप्पी

एपस्टीन की पुरानी साथी घिसलेन मैक्सवेल ने सोमवार को कांग्रेस की एक अहम सुनवाई के दौरान जेफरी के साथ अपने संबंधों के बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने से साफ मना कर दिया. 64 साल की शर्मिंदा मैक्सवेल ने अपने “चुप रहने के अधिकार” का इस्तेमाल किया. उसने कहा कि उसके वकीलों ने उससे बात न करने की अपील की थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.