ट्रेनों में सफर करेंगे 1200 डॉग, जानें क्यों और कहां ले जाया जा रहा

Dogs: हांगकांग सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स ने सोमवार को कहा कि यह इंतजाम डॉगथॉन 2026 के लिए है. 1 मार्च को खास इंतजाम के तहत, 1200 छोटे या मीडियम साइज के कुत्ते शहर के ज़्यादातर हेवी रेल नेटवर्क पर यात्रा कर सकते हैं.

Published date india.com Published: January 6, 2026 1:52 PM IST
ट्रेनों में सफर करेंगे 1200 डॉग, जानें क्यों और कहां ले जाया जा रहा

Dogs: ज्यादातर देशों में ट्रेन में डॉगी को लेकर चलने की इजाजत नहीं होती है. पर हांगकांग कुछ ऐसा करने वाला है जिससे एक दिन में ही ट्रेनों में सैकड़ों कुत्तों की भीड़ दिखाई देगी. 1 मार्च को हांगकांग की ज्यादातर बड़ी रेल लाइनों पर 1,200 कुत्तों को यात्रा करने की इजाजत होगी. हालांकि कुत्तों को पूरी तरह से कैरियर में बंद रहना होगा और वे सिर्फ़ ट्रेन के आखिरी डिब्बे में ही यात्रा कर सकते हैं.

डॉगथॉन 2026

साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक SPCA और MTR कॉर्प के बीच खास इंतजाम डॉगथॉन 2026 के लिए है. यह समारोह 1 मार्च को होगा. यह एक पशु संरक्षण चैरिटी का सालाना मुख्य फंडरेज़िंग इवेंट है, पर लोकल ट्रेन नेटवर्क (इतनी बड़ी संख्या में डॉग्स को सफर की अनुमति देना) के लिए एक ऐतिहासिक पहली घटना है.

कहां होगा ये आयोजन

हांगकांग सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (SPCA) ने सोमवार को कहा कि यह इंतजाम डॉगथॉन 2026 के लिए है, जो हांगकांग डिज़्नीलैंड रिजॉर्ट में होने वाला है.

क्या-क्या कार्यक्रम होंगे

इस इवेंट में 3,000 से ज्यादा लोगों के अपने कुत्तों के साथ रज़ॉर्ट एरिया में होंगे. डिज़्नीलैंड रिजॉर्ट एरिया में वॉटरफ़्रंट प्रोमेनेड और मैजिक रोड है. साथ ही लोगों 5 किमी की वॉक में शामिल होंगे. इसके बाद डिज़्नीलैंड कोच पार्क में एक बड़े पैमाने पर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा.

SPCA की डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लुइसा हो ने कहा, यह हांगकांग में पालतू जानवरों को शामिल करने के मामले में एक बड़ी सफलता है. हम इस पहल के लिए MTR कॉर्पोरेशन के साथ पार्टनरशिप करके बहुत खुश हैं, और हांगकांग की दो सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनियों, MTR कॉर्प और KMB से मिले सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं. साथ मिलकर, हम एक ज़्यादा दयालु और पालतू जानवरों के अनुकूल शहर बना रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.