मिडिल ईस्ट में फिर भड़का युद्ध, अमेरिका ने किया ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त हमला, ईरान ने भी दागी मिसाइलें
US Attack Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के हमले जारी रहे तो और सैन्य कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि तेहरान ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है.
अमेरिका ने ईरान की होर्मुज की आसपास की कुल 10 साइट को निशाना बनाया है. (photo credit, IANS, File Photo)
- अमेरिका ने ईरान के तटीय इलाकों पर हमला किया है
- ईरान ने कुवैत और बहरीन के अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी
- अमेरिका ने ईरान के कुल 10 साइट को निशाना बनाया है
- अमेरिका की वायुसेना और नौसेना ने मिलकर ये कार्रवाई की है
US Attack Iran: अमेरिका ने शनिवार (27 जून) को ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. 24 घंटे में दूसरी बार किए गए इन हमलों में होर्मुज जलडमरूमध्य के आस-पास ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. कुल 10 ठिकानों पर बम दागने की बात सामने आई है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना का कहना है कि ये हमले ईरान की लगातार आक्रामकता के जवाब में किए गए हैं. ईरान ने शनिवार सुबह ड्रोन लॉन्च किए थे और इसी हफ़्ते जलडमरूमध्य में एक कार्गो जहाज पर हमला किया था.
ईरान का जवाबी हमला
ईरान ने रविवार सुबह मिडिल ईस्ट के अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया और कुवैत-बहरीन पर मिसाइलें दागी हैं. ईरान का कहना है कि ये हमले अमेरिकी हमलों के जवाब में किए गए हैं.
ईरान का "अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा: ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर तेहरान हमले जारी रखता है, तो अमेरिका को और ज्यादा सैन्य कार्रवाई करनी पड़ सकती है. ईरान ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है और अमेरिकी विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों के साथ-साथ तटीय रडार साइटों पर भी हमले किए हैं.
ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, बहुत मुमकिन है कि वे कभी न सीखें! एक समय ऐसा आ सकता है जब हम और ज़्यादा समझदारी से काम न ले पाएं, और हमें उस काम को सैन्य तरीके से पूरा करने के लिए मजबूर होना पड़े जिसे हमने बहुत सफलतापूर्वक शुरू किया था. अगर अमेरिका और ज़्यादा सैन्य कार्रवाई करता है, तो ईरान का "अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा.
इजरायल का लेबनाना पर हमला
इजरायल की सेना ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान में ड्रोन हमला किया. यह हमला उस क्षेत्र से कुछ सैनिकों को हटाने पर सहमति बनने के एक दिन बाद किया गया. लेबनान के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
युद्धविराम की नाज़ुक स्थिति
यह घटना उस युद्धविराम की नाज़ुक स्थिति को उजागर करती है जिसका मकसद इजरायल और ईरान समर्थित चरमपंथी समूह हिज़्बुल्लाह के बीच लड़ाई को खत्म करना था.
होर्मुज में भी तनाव
वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य में हो रही इन घटनाओं से अमेरिका और ईरान के बीच हुए शुरुआती समझौते पर और दबाव बढ़ रहा है. इस समझौते में जलमार्ग में सामान्य समुद्री आवाजाही बहाल करने की योजना बनाई गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें