पाकिस्तान के पूर्व ISI चीफ को मिली 14 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला, क्या चुकाई इमरान खान के करीबी होने की कीमत?

Pakistan News: फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने हमीद को कई आरोपों में जेल की सजा सुनाई, जिसमें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होना और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन करना शामिल है.

Published date india.com Updated: December 11, 2025 4:30 PM IST
पाकिस्तान के पूर्व ISI चीफ को मिली 14 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला, क्या चुकाई इमरान खान के करीबी होने की कीमत?
(photo credit Radio Pakistan, for representation only)

Pakistan News: पाकिस्तान की एक मिलिट्री कोर्ट ने गुरुवार को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के पूर्व प्रमुख फैज हमीद को 14 साल जेल की सजा सुनाई है. पाकिस्तान के इतिहास में पहली में बार किसी आईआईएस चीफ को सजा दी गई है.

किन मामलों में पाया गया दोषी

फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने हमीद को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया है. साथ ही ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन करने के केस में भी उन्हें सजा दी गई है.

कुल चार केस

AP के अनुसार, पाकिस्तान मिलिट्री कोर्ट के एक बयान में कहा गया है, आरोपी पर चार आरोपों में मुकदमा चलाया गया, जो राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने, राज्य की सुरक्षा और हित के लिए हानिकारक ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन, अधिकार और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग, और व्यक्तियों को गलत नुकसान पहुंचाने से संबंधित थे.

मिलिट्री ने कहा कि कोर्ट ने ISI के पूर्व डायरेक्टर जनरल हमीद को लंबी और कठिन कानूनी कार्यवाही के बाद सभी आरोपों में दोषी पाया और उन्हें 14 साल जेल की सज़ा सुनाई.हालांकि मिलिट्री ने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी, लेकिन हमीद को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माना जाता था, जो 2023 से कई आरोपों में जेल में हैं.

मुनीर की जगह बने थे खुफिया प्रमुख

हमीद ने 2019 से 2021 तक ISI के डायरेक्टर जनरल के रूप में काम किया. उन्हें इस प्रतिष्ठित पद पर तब नियुक्त किया गया था जब तत्कालीन ISI प्रमुख और वर्तमान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को पद से हटा दिया गया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पिछले साल लिए गए थे हिरासत में

हमीद को पिछले साल पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट द्वारा टॉप सिटी प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़े आरोपों की आंतरिक जांच के बाद हिरासत में लिया गया था. टॉप सिटी कंपनी इस्लामाबाद के पास एक निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए ज़मीन विकसित कर रही थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.