ईरान की यूनिवर्सिटी में हिजाब के खिलाफ छात्रा ने की बगावत! विरोध में कपड़े उतारकर घूमी
Iran News: इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय के प्रवक्ता आमिर महजाब ने कहा कि ये पाया गया कि छात्रा गंभीर मानसिक दबाव में थी और मानसिक तौर पर बीमार भी है.
Iran Hijab Protest: ईरान की यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के अनोखे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में ईरानी छात्रा अपनी यूनिवर्सिटी के कड़े ड्रेस कोड के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कथित तौर अपने कपड़े उतारकर घूमती नजर आई.
ऑनलाइन वीडियो और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शनिवार को ईरानी विश्वविद्यालय में युवती ने देश के सख्त इस्लामी ड्रेस कोड खासकर हिजाब के खिलाफ विरोध स्वरूप अपने अंडरवियर तक उतार दिए. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी की एक शाखा के सुरक्षा गार्डों को अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है.
इंटरनेट यूजर्स ने की ईरान की आलोचना
यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता आमिर महजाब ने एक्स पर कहा कि युवती को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. जहां ये पाया गया कि वह गंभीर मानसिक दबाव में थी. लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि महिला ने ड्रेस कोड के विरोध में जानबूझकर विरोध किया है. कुछ अन्य यूजर ने भी कहा कि ईरान में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड काफी सख्त है और आखिरकर इसका विरोध भी शुरू हो चुका है.
लड़की को गंभीर मानसिक समस्या!
एक्स पर एक यूजर लेई ला ने वीडियो के साथ टिप्पणी में कहा, 'ज्यादातर महिलाओं के लिए, सार्वजनिक स्थान पर अंडरवियर में रहना उनके सबसे बुरे सपनों में से एक है. ये हिजाब पहनने के नियम के खिलाफ किया गया है.'
महिला की स्थिति के बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन जन-संचार दैनिक 'हमशहरी' ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, 'एक जानकार सूत्र ने बताया है कि लड़की को गंभीर मानसिक समस्या है और जांच के बाद, उसे मानसिक चिकित्सालय में भेज दिया जाएगा.'
2022 में हुआ था बड़ा विरोध प्रदर्शन
इससे पहले सितंबर 2022 में नैतिकता पुलिस की हिरासत में एक युवा ईरानी कुर्द महिला की कथित तौर पर हिजाब नियमों का उल्लंघन करने के लिए मौत के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ती संख्या में महिलाओं ने अपने हिजाब को त्यागकर अधिकारियों की अवहेलना की है. इस दौरान सुरक्षा बलों ने हिंसक तरीके से विद्रोह को दबा दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें