(मनोएल एंजेलिम डिनो अब 105 साल के हैं और मारिया डी सूसा डिनो की उम्र 101 साल है)
Guinness World Record: ब्राजील के मनोएल एंजेलिम डिनो और मारिया डी सूसा डिनो पहली बार 1936 में मिले. चार साल बाद 1940 में, उन्होंने ब्राजील के सेरा में शादी रचाई. अब मनोएल और मारिया 84 साल और 77 दिनों से विवाहित हैं. इस जोड़े ने सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले विवाहित जोड़े का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है.
परिवार में हैं 100 से ज्यादा लोग
मनोएल एंजेलिम डिनो और मारिया डी सूसा डिनो का परिवार 100 से ज्यादा लोगों का है. उनके 13 बच्चे हैं. दोनों के विशाल परिवार में अब 55 पोते-पोतियां, 54 परपोते-परपोतियां और 12 पर-परपोते-परपोतियां शामिल हैं. मनोएल और मारिया से पहले यह रिकॉर्ड कनाडा के डेविड जैकब हिलर और सारा डेवी हिलर के नाम था, जो 88 साल और 349 दिनों तक विवाहित रहे थे. हालांकि सारा क निधन के बाद अब ये रिकॉर्ड ब्राजील के जोड़े के नाम दर्ज हो गया है.
मनोएल एंजेलिम डिनो अब 105 साल के हैं और मारिया डी सूसा डिनो की उम्र 101 साल है. दोनों की प्रेम कहानी भी फिल्मी है. मनोएल को पहली नज़र में ही प्यार हो गया था लेकिन मारिया के परिवार ने पहले इस शादी का विरोध किया. लेकिन मनोएल पीछे नहीं हटे और मारिया से शादी करने के लिए सारे जतन किए. अंत में मारिया का परिवार मान गया. आखिरकार दोनों ने खुशी-खुशी शादी कर ली.
मनोएल एंजेलिम डिनो और मारिया डी सूसा डिनो के 13 बच्चों में से नौ अभी भी जीवित हैं. दोनों के सामने उनके कई साथी दुनिया छोड़ गए लेकिन मनोएल और मारिया अब भी खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं.
जीवन के 100 साल पूरे कर चुके इस जोड़े के बारे में जानकारी लॉन्गेवीक्वेस्ट नाम के संगठन ने दी है. लॉन्गेवीक्वेस्ट सौ साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के जीवन पर नज़र रखने वाला एक संगठन है. मारिया के अनुसार, उनकी लंबी और खुशहाल शादी का एकमात्र “रहस्य” प्यार है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.