ट्रंप ने कसा एच1बी पर शिकंजा, भारत को लगा तगड़ा झटका

राष्ट्रपति के आदेश का मसौदा कल लीक हो गया था और कुछ समाचार पत्रों ने इसे प्रकाशित कर दिया

Written by: Abdulkadir
Updated: January 31, 2017, 1:38 PM IST

इमीग्रेशन पर विवादित बैन लगाने के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, एच1बी वीजा पर शिंकजा कस सकते है। यह वीजा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों के बीच लोकप्रिय है क्यों कि वे अल्पकालिक नौकरी के लिए ऐसे वीजा पर अमेरिका जाते हैं। एच1बी वीजा ऐसे विदेशी पेशेवरों को जारी किये जाते है जो ‘खास’ कार्य में कुशल होते हैं। इसी वीज़ा के तहत हज़ारों भारतीय यूएस में गूगल व माइक्रोसॉफ्ट जैसी टेक कंपनियों में काम करते हैं। एच1बी वीजा नियमों में बदलाव के लिए बिल अमेरिकी कांग्रेस में पेश कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि ट्रंप सरकार के इस कदम से न केवल एच1बी और एल1 वीजा पर शिकंजा कसेगा बल्कि इससे इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। इससे संबंधित राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के मसौदे के अनुसार नयी व्यवस्था में एच1बी वीजा पर आने वाले व्यक्तियों के जीवनसाथी केलिए अमेरिका में काम करने की अनुमति भी खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी को काम करने का अधिकार देने वाले वीजा की शुरूआत बराक ओबामा की सरकार ने हाल ही में ही की थी।

राष्ट्रपति के आदेश का मसौदा कल लीक हो गया था और कुछ समाचार पत्रों ने इसे प्रकाशित कर दिया।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने अपनी दैनिक प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘मेरे हिसाब से जहां तक एच1बी और अन्य वीजा की बात है यह व्यापक आव्रजन सुधारों का हिस्सा है। राष्ट्रपति अपने कार्यकारी आदेशों के माध्यम और कांग्रेस के साथ काम करते हुए इनके बारे में बात करना जारी रखेंगे।’’ स्पाइसर ने कहा, ‘‘आप आव्रजन को लेकर उठाए गए कई कदम पहले ही देख चुके हैं और मेरा मानना है जहां तक जीवनसाथी को काम करने के अधिकार वाले वीजा या अन्य प्रकार के वीजा की बात है सभी तरह के कार्यक्रमों पर संपूर्ण पुनर्विचार करने की जरूरत है। आपको कार्यकारी गतिविधियों और अन्य समग्र कदमों के माध्यम से आव्रजन और संपूर्ण वीजा कार्यक्रमों से जुड़े मसलों का समाधान दिखाई देगा।’’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.