Talha Saeed: 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का एक वीडियो सामने आया है. इसमें तल्हा सईद लाहौर में एक सार्वजनिक रैली के दौरान भारत के खिलाफ हिंसा भड़का रहा है.इस दौरान मंच पर पाकिस्तानी राजनेता मौजूदगी नजर आ रहे हैं.
सीएनएन-न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार (28 मई) को इस रैली का आयोजन हुआ था. वीडियो क्लिप में तल्हा सईद के साथ मंच पर पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष मलिक अहमद खान भी हैं. वहीं हाफिज सईद के साथ-साथ फील्ड मार्शल असीम मुनीर के पोस्टर भी देखे जा सकते हैं.
क्या बोला हाफिज सईद का बेटा
उसने कहा, आज पाकिस्तान से भारत के लिए एक संदेश है. हमने ‘ऑपरेशन बनयान अल-मर्सस’ जीता है. पंजाब विधानसभा के स्पीकर मलिक अहमद खान, मलिक राशिद खान और सैफुल्लाह खालिद का मंच पर उनकी उपस्थिति के लिए आभारी हूं. मैं अपने पिता हाफिज सईद की ओर से पाकिस्तान के लोगों को भी सलाम करता हूं. मैं आपको यह बताने के लिए यहां हूं कि अल्लाह उन लोगों से प्यार करता है जो जिहाद करते हैं. उसने आगे दावा किया कि हाफिज सईद राज्य के शांतिपूर्ण संरक्षण में .
चरमपंथी एक साथ एक मंच पर
‘ऑपरेशन बनयान अल-मर्सस’ की सराहना की आड़ में कई पाकिस्तानी चरमपंथी एक साथ एक मंच पर वापस आ गए हैं. शीर्ष खुफिया सूत्रों के अनुसार, यह पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को संस्थागत समर्थन को दर्शाता है. खुफिया सूत्रों ने बताया कि रैली के दौरान कथित पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद का भी नाम लिया. सईद के भाषण में सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को स्थगित करने पर भारत का दम घोंट देने की धमकी दी गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.