Israel-Hamas war: हमास के लड़ाकों द्वारा दक्षिणी गाजा में इज़राइली सेना पर घात लगाकर हमला करने का एक वीडियो सामने आया है. इस हमले में 4 इजरायली सैनिक घायल हो गए. हालांकि बाद में जवाबी कार्रवाई करते हुए सैनिकों ने हमास के 10 से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया.
टाइम्स ऑफ इज़राइल के अनुसार, कम से कम 18 हमास लड़ाके दक्षिणी गाजा के शहर खान यूनिस क्षेत्र में एक सुरंग से निकले और मशीनगनों और आरपीजी से गोलीबारी शुरू कर दी. हमला होते ही इजरायली सैनिकों की तरफ से भी फायर खोला गया.
आईडीएफ ने कहा कि उसके सैनिकों ने छोटे हथियारों और हवाई मदद से जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में 10 हमास लड़ाके मारे गए. बाकी सभी सुरंगों के माध्यम से वापस भागने में कामयाब रहे.
आईडीएफ ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें सैनिकों की सहायता के लिए किए गए हवाई हमले और 74वीं बख्तरबंद बटालियन के एक टैंक को हमास लड़ाको पर हमला करते देखा जा सकता है. आईडीएफ के अनुसार, घायल सभी सैनिक नहशोन बटालियन के सदस्य थे, जिनमें से एक की हालत गंभीर और दो की हालत ठीक बताई गई है.
बता दें कि इजरायल ने गाजा पर पूरी तरह कब्जा करने का संकल्प लिया है. इजरायली सेना के प्रमुख एयाल जमीर ने कहा है कि सेना जल्द ही गाजा सिटी पर कब्जा करने के लिए “जल्द ही” एक नया अभियान शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही “ऑपरेशन गिडिऑन’स चेरीअट्स” का अगला चरण शुरू किया जाएगा. इस अभियान को मार्च में फिर से शुरू किया गया था, जब युद्ध विराम खत्म कर बंधकों को चरणबद्ध तरीके से रिहा किया गया था.
Add India.com as a Preferred Source
इजरायली सेना के मुताबिक आने वाले दिनों में सेना गाजा सिटी में हमास पर और ज़्यादा हमले करेगी जब तक कि उसकी पूरी तरह हार न हो जाए. इसके लिए जमीनी, हवाई और समुद्री सभी ताक़तों का इस्तेमाल किया जाएगा. इजरायली सेना के प्रमुख एयाल जमीर ने कहा है कि सेना का नैतिक कर्तव्य है कि गाजा में बंदी बनाए गए लोगों को—चाहे वे ज़िंदा हों या मृत—वापस लाया जाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.