By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- World Hindi
- Hezbollah Strike 30 Launches From Lebanon Toward Northern Israel Hamas Israel War Updates
Israel Hamas war: Hezbollah ने इजराइल पर 30 प्रेक्षेपास्त्र दागे, IDF दे रही जवाब
इजराइली बलों ने उत्तरी गाजा को दक्षिण से अलग किया, फलस्तीनी मृतकों की संख्या 10 हजार से अधिक हुई
Israel Hamas war: इजराइल-हमास युद्ध (Israel Hamas war) में बीच में कूदे लेबनानी शिया समूह हिजबुल्लाह ने इज़राइल पर 30 प्रेक्षेपास्त्र दागे हैं. वह सीमा पर इजरायली बलों के साथ संघर्ष कर रहा है. इजरायली बल IDF ने कहा, पिछले एक घंटे में लेबनान से उत्तरी इज़राइल की ओर लगभग 30 प्रक्षेपणों की पहचान की गई, आईडीएफ प्रक्षेपणों की शुरुआत की ओर तोपखाने की आग से जवाब दे रहा है.
Approximately 30 launches were identified from Lebanon toward northern Israel over the last hour. The IDF is responding with artillery fire toward the origin of the launches.
— Israel Defense Forces (@IDF) November 6, 2023
ईरान समर्थित हिजबुल्लाह लेबनानी-इजरायल सीमा पर इजरायली सेना के साथ गोलीबारी कर रहा है, जो 2006 में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच युद्ध के बाद से सबसे खराब लड़ाई है. भारी हथियारों से लैस हिजबुल्लाह इजरायली बलों के साथ संघर्ष कर रहा है.
इजराइली बलों ने गाजा को अलग किया, फलस्तीनी मृतकों की संख्या 10 हजार से अधिक हुई
इजराइली सेना ने बीती रात हमास शासित गाजा के उत्तरी हिस्से को दक्षिणी हिस्से से अलग करके ताबड़तोड़ हवाई हमले किए. इस बीच, एक महीने से जारी युद्ध में मारे गए फलस्तीनी लोगों की कुल संख्या 10 हजार से अधिक हो गई. घनी आबादी वाले गाजा शहर में इजराइली सैनिकों की जमीनी कार्रवाई के चलते इससे भी अधिक खूनी दौर शुरू होने की आशंका है. फलस्तीनियों ने एक दिन पहले दक्षिण गाजा में हुए हमलों में मारे गए दर्जनों लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया. इजराइली मीडिया ने कहा कि सैनिक जल्द ही गाजा शहर में दाखिल हो सकते हैं और शहरी इलाकों में लड़ाई छिड़ने से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
इजराइली बलों ने हमास के गढ़ गाजा की घेराबंदी पूरी कर ली
इजराइल में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इनमें से अधिकतर लोगों की मौत सात अक्टूबर को हमास के शुरुआती हमले में हुई. इसी हमले के बाद से यह युद्ध शुरू हुआ है. इजराइली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने कहा, हम उनके करीब पहुंच रहे हैं. हमने घेराबंदी पूरी कर ली है और हमास के गढ़ गाजा को उत्तर और दक्षिण में विभाजित कर दिया है.
विमानों ने रात भर 450 लक्ष्यों पर हमला किया
सेना ने सोमवार को कहा कि विमानों ने रात भर 450 लक्ष्यों पर हमला किया और जमीनी कार्रवाई में शामिल सैनिकों ने हमास के एक परिसर को अपने कब्जे में कर लिया है. सेना के अनुसार, गाजा शहर और उत्तर के अन्य हिस्सों में रहने वाले हजारों फलस्तीनियों के लिए दक्षिण की ओर जाने के लिए एक-तरफ से गलियारा खुला हुआ है.
गाजा में 15 लाख से अधिक फलस्तीनी विस्थापित
इन हमलों में गाजा में 15 लाख से अधिक फलस्तीनी विस्थापित हुए हैं. इसके अलावा गाजा में कम से कम 241 लोगों को बंधक बनाया गया है. गाजा में लोग भोजन, दवाइयों, ईंधन और पानी की कमी से जूझ रहे हैं और उन्हें पर्याप्त मानवीय मदद नहीं पहुंच पा रही. हमलों के खिलाफ प्रदर्शनों और इसे रोके जाने की अपीलों के बावजूद इजराइल ने हमास के लड़ाकों और उनकी संपत्तियों को नष्ट करने के लक्ष्य से पूरे गाजा में बमबारी जारी रखी है.
अमेरिका ने हमले रोकने की अपील की थी, लेकिन इजराइल ने कहा- अपने हमले जारी रखेगा
इजराइल ने हमास पर आम नागरिकों का मानवीय ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.अमेरिका ने आम नागरिकों को राहत देने के लिए इजराइल से कुछ वक्त के लिए हमले रोकने की अपील की थी, लेकिन इजराइल का कहना है कि वह गाजा में हमास शासकों को कुचलने के लिए अपने हमले जारी रखेगा। इजराइल का कहना है कि जब तक हमास बंधकों को रिहा नहीं कर देता, तब तक हमले जारी रहेंगे. इजराइल-हमास युद्ध में हजारों फलस्तीनी नागरिकों की मौत की निंदा कर रहे अरब नेताओं ने शनिवार को तत्काल संघर्ष-विराम पर जोर दिया, जबकि अमेरिका के विदेश मंत्री ने आगाह किया कि ऐसा कदम प्रतिकूल होगा तथा इससे आतंकवादी समूह को और हिंसा करने के लिए बढ़ावा मिलेगा.
Also Read:
-
ईरान की आखिरी लाइफ लाइन काटने की तैयारी! अमेरिका-इजराइल ऐसे कसेंगे तेहरान पर नया शिकंजा
-
'इस्लामिक नाटो' के जवाब में भारत के साथ मिलकर 'मेड क्वाड' बनाना चाहते हैं ये देश, पाकिस्तान-तुर्की-सऊदी का ऐसे होगा मुकाबला
-
इजरायल बना रहा ऐसा सुपर वेपन जिसे देख चौंक जाएगी पूरी दुनिया! आयरन डोम के जनक बोले- ये हथियार बदल देगा जंग की परिभाषा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें