किम कर्दाशियन को होटल के एक कमरे में बंदूक की नोक पर बनाया गया बंधक और की गई लूटपाट

मशहूर टीवी एक्ट्रेस किम पेरिस में एक फैशन शो में हिस्सा लेने पहुँची थी...

Published date india.com Updated: October 3, 2016 12:03 PM IST
Hollywood Actress Kim Kardashian held at gunpoint at hotel in paris | किम कर्दाशियन को होटल के एक कमरे में बंदूक की नोक पर बनाया गया बंधक और की गई लूटपाट

पेरिस में किम कर्दाशियन (साभार- स्टार मैक्स)

हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और अपनी हॉट अदाओं से सबको दीवाना बना देने वाली किम कर्दाशियन को होटल के एक कमरे में बंधक बना लिया गया। बंधक बनाने वाले पुलिस की वर्दी में लुटेरे थे। उन्होंने किम को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया और लूटपाट भी की। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किम से 10 लाख की ज्वैलरी लूटी गई है। गौरतलब है कि पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए किम अपनी माँ क्रिस जेनर और बहन कोर्टनी के साथ पेरिस पहुँची थी। वहाँ उनके साथ यह हादसा हो गया। इसकी जानकारी किम के प्रवक्ता ने दी।

यह भी पढेंः ऋषि कपूर ने हॉट किम कर्दाशियाँ की सेक्सी फ़िगर पर साधा निशाना

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मशहूर टीवी एक्ट्रेस किम कर्दाशियन के स्पोक्स पर्सन ने कहा कि ‘रविवार की रात को पेरिस के एक होटल में किम को दो लोगों ने बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। दोनों लोगों के चेहरे ढके हुए थे और वो पुलिस की वर्दी में थे।’ किम कर्दाशियन के साथ बेहद बुरा सुलूक किया गया लेकिन शारीरिक रूप से उन्हें किसी प्रकार की क्षति पहुँचाने की सूचना नही है।

इस घटना का अंदेशा तब और पुख्ता हुआ जब कान्ये वेस्ट न्यूयार्क के मीडोज फेस्टिवल से अचानक किम के पति कान्ये वेस्ट उठकर चले गए। उन्हें वहाँ पर फैमिली इमरजेंसी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वो अचानक फेस्टिवल छोड़कर चले गए।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.