Hormuz Blockade: होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरानी बंदरगाहों की अमेरिका की नाकेबंदी कर दी है. अमेरिकी विशेषज्ञों का दावा है कि इससे ईरान को हर दिन 435 मिलियन डॉलर या 4,081 करोड़ रुपये तक का आर्थिक नुकसान हो सकता है.
दूसरे देश भी चपेट में आएंगे
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार से शुरू हुई अमेरिकी नाकेबंदी तेल, उर्वरक, भोजन और अन्य सामानों के प्रवाह को और बाधित कर सकती है. इससे कई जगहों पर और अधिक महंगाई बढ़ सकती है.
जास्क टर्मिनल से भी ईरान भेज सकता है सामान
विश्लेषकों ने बताया है कि ईरान का संभावित नुकसान कई अज्ञात कारकों पर निर्भर करती है. सबसे पहले निर्भर करेगा कि अमेरिकाकी नाकेबंदी कितनी अभेद्य साबित होती है. तेहरान किस हद तक होर्मुज जलक्षेत्र के बाहर, जास्क टर्मिनल के माध्यम से तेल निर्यात को दूसरे रास्ते से भेज सकता है.
Hormuz iran
एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका की नाकेबंदी के बावजूद चीन का एक टैंकर होर्मुज को पार कर गया है.
Kpler के अनुसार, मार्च के अंत तक, ईरान के पास नाकेबंदी से प्रभावित खाड़ी क्षेत्र के बाहर लगभग 154 मिलियन बैरल तेल समुद्र में तैर रहा था. अल्पकालीक नुकसान की भरपाई उस ईरानी तेल से हो जाएगी जो पहले से ही समुद्र में मौजूद है.
किसका अनुमान
ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय के एक पूर्व अधिकारी, मियाद मालेकी ने बताया, ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी से ईरान को हर दिन लगभग 435 मिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान होगा. नुकसान में निर्यात में हुई लगभग 276 मिलियन डॉलर की कमी शामिल है, जिसमें मुख्य रूप से कच्चा तेल और पेट्रोकेमिकल्स शामिल हैं.
कैसे लगा ये अनुमान
मालेकी के अनुमान इस आधार पर हैं कि ईरान प्रतिदिन 1.5 मिलियन बैरल तेल का निर्यात कर रहा है, जिसकी कीमत युद्धकालीन दर पर लगभग $87 प्रति बैरल है.
बता दें कि इस नाकेबंदी के लिए मध्य-पूर्व में अमेरिका के 16 युद्धपोत तैनात हैं, लेकिन एपीकी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फारस की खाड़ी मेंजो ईरान की अधिकांश तटरेखा बनाती हैफिलहाल कोई भी युद्धपोत मौजूद नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.