How Putin High Level Security Guard Protect Him They Cover Russian President All Times And Everywhere Know All Relevant Details
पुतिन को किस तरह से प्रोटेक्ट करती है उनकी हाई लेवल सिक्योरिटी? हर पल-हर जगह रहती है साथ...
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं. फील्ड के साथ प्राइवेट मीटिंग्स में भी पुतिन के साथ हमेशा उनकी 4 लेयर वाली उनकी हाई लेवल सिक्योरिटी टीम हमेशा साथ होती है. आइये जानते हैं कि 4 लेयर वाली सुरक्षा टीम कैसे काम करती है...
Vladimir Putin’s 4 Layer Security Team: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने के साथ ही उनकी सुरक्षा के तमाम इंतजाम और स्वागत की तैयारियां की जा रही है. दुनिया के सबसे दमदार नेताओं में शुमार पुतिन की 4 लेयर सिक्योरिटी टीम भी कम फेमस नहीं है. इन 4 लेयर सिक्योरिटी में एडवांस्ड वेपन से लैस बॉडीगार्ड, डमी पुतिन और भोजन के सैंपल तक को टेस्ट करने वाले गॉर्ड शामिल होते हैं.
दौरे से पहले ही पहुंच जाती पुतिन की सिक्योरिटी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब भी पुतिन फील्ड यानि पब्लिक प्लेस में होते हैं, तो ये गॉर्ड उन्हें 4 लेयर सिक्योरिटी प्रदान करते हैं. ये गॉर्ड पुतिन के साथ होने के अलावे उस जगह अलग- अलग जगहों पर भी तैनात होते हैं. ये गॉर्ड भीड़ के साथ, बिल्डिंग के ऊपर और सुरक्षा के लिहाज से जरूरी सभी जगहों पर नजर रखते हैं.बिल्डिंग्स पर तो स्नाइपर भी तैनात होते हैं. पुतिन को दुनिया के किसी भी जगह पर जाना हो तो वहां के सुरक्षा बंदोबस्त को देखने के लिए उनके सिक्योरिटी गॉर्ड एक महीने पहले ही पहुंच जाते हैं और खुद ही संभावित जगहों की जांच और निरीक्षण करते हैं. जैमिंग डिवाइस इंस्टॉल्ड किए जाते हैं.
मिसाइलों से लैस काफिलें के साथ चलते हैं पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सिक्योरिटी गॉर्ड मिसाइलों, एके -47 और एंटी टैंक ग्रेनेड लॉन्चर आदि हथियार साथ रखते हैं. निजी बॉडीगॉर्ड इस तरह से ट्रेन किए जाते हैं, कि जरूरत पड़ने पर वह उनके लिए अपनी जान की परवाह ना करें. पुतिन के गॉर्ड उनके लिए सुरक्षा ढाल की तरह काम करते हैं. पुतिन के गॉर्ड जमीन हमलों के साथ-साथ हवाई हमले के लिए भी खुद को तैयार करके चलते हैं. ये गॉर्ड अपने साथ कवच भेदी गोलियां भी साथ रखते हैं. इन खूबियों को पढ़कर आप भी समझ गए होगे कि पुतिन के साथ-साथ उनकी सिक्योरिटी भी दुनिया में अपने कौशल की वजह से फेमस है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.