
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Durga Puja in Bangladesh: बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बाद हिंदुओं की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है. यहां मोहम्मद युनूस की सरकार को बने करीब 1 महीना बीत चुका है. नई सरकार के साथ ही कट्टरपंथी संगठनों के हौसले भी बुलंद हो गए हैं.सालों से शेख हसीना की सरकार ने जिन जिन संगठनों पर रोक लगाई हुई थी,अब वही संगठन बंगाली समाज के सबसे बड़े दुश्मन बन गए हैं. ये कट्टरपंथी संगठन अब बंगाली समाज के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में रूकावटे डालने में जुट गए हैं.
दरअसल, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय हाल ही में हुई हिंसा के बाद से उबरने की कोशिश करने के साथ-साथ दुर्गा पूजा की तैयारी में जुट गया है. लेकिन यहां हालत चिंताजनक हो बने हुए हैं क्योंकि कट्टरपंथी संगठन अब दुर्गा पूजा के खिलाफ सड़कों पर उतरने लगे हैं.
ढाका समेत बांग्लादेश के अलग-अलग इलाकों में मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन अल्पसंख्यक हिंदुओं के त्योहार दुर्गा पूजा के खिलाफ मुहिम छेड़ रहे हैं. ढाका के कई इलाकों में कट्टरपंथी संगठनों के लोग हाथों में बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन पर लिखा है,’पूजा पाठ के नाम पर सड़कों को रोकने की इजाज़त नहीं दी जाएगी.’ दुर्गा पूजा को लेकर कट्टरपंथी संगठनों का कहना है कि मंदिरों में मदिरापान की अनुमति नहीं मिलेगी. इसके अलावा नदियों और तालाबों में मूर्ति विसर्जन भी नहीं होने दिया जाएगा. इतना ही नहीं, जिन सार्वजनिक मैदानों में सालों से दुर्गा पूजा होती थी, वहां अब इस त्योहार को मनाने की अनुमति न देने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग मार्च निकाल रहे हैं. बांग्लादेश में कई जगहों पर पंडाल और मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है. मंदिर समितियों को गुमनाम धमकी भरी चिट्ठी मिल रही हैं जिनमें लिखा है कि अगर उन्हें दुर्गा पूजा मनानी है तो उन्हें 5 लाख बांग्लादेशी टका देने होंगे. अगर पैसे नहीं दिए गए तो पूजा नहीं करने दी जाएगी. ये चिट्ठी दुर्गा पूजा आयोजन समितियों के नेताओं को भेजी गई हैं. इन चिट्ठी में चेतावनी दी गई है कि अगर ये मांगे पूरी नहीं होंगी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. बता दें कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनुस ने 16 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी . इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने बांग्लादेश में रह रहे हिंदूओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था.जिसके बाद मोहम्मद युनूस ने पीएम मोदी को आश्वासन दिया था कि बांग्लादेश में सभी हिंदु अल्पसंख्यको की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके बावजूद भी मोहम्मद युनूस की सरकार के अंतर्गत हिंदूओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं.
आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले बांग्लादेश सरकार ने ये आदेश जारी किया था कि अजान और नमाज होने से ठीक 5 मिनट पहले हिंदुओं को अपने सभी पूजा और अनुष्ठान को रोकना होगा. साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान चलाए जाने वाले लाउड स्पीकर और म्यूजिकल इंस्टूमेंट को बंद करना होगा.बांग्लादेश TRIBUNE में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार, लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने मंगलवार को हिंदूओं को लेकर ये आदेश जारी किया था. साथ ही कहा है अगर कोई भी हिंदू इस आदेश का पालन नहीं करता तो उसको जेल में डाल दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.