Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की नाकेबंदी से पूरी दुनिया में तेल संकट गहरा गया है. इस रास्ते से तेल की सप्लाई सामान्य करना जरूरी है क्योंकि चीन, भारत, दक्षिण कोरिया समेत कई देश काफी हद तक इस पर निर्भर हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अमेरिका फिर कैसे संकरे समुद्री रास्ते से तेल सप्लाई बहाल कर सकता है.
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ सैन्य विश्लेषक और नाटो के पूर्व सुप्रीम एलाइड कमांडर जेम्स स्टावरिडिस ने इसे लेकर कई सुझाव दिए हैं. उन्होंने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने तथा वैश्विक तेल शिपमेंट की सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली सैन्य रणनीति का विस्तार से विश्लेषण किया है.
पहला तरीका- जहाजों को एस्कार्ट करना
पूर्व सुप्रीम एलाइड कमांडर जेम्स स्टावरिडिस ने कहा कि आप एक-एक करके सारे जहाजों को एस्कार्ट कर सकते हैं. यह महंगा है और काफी समय खर्च करने वाले हैं. इसमें हर जहाज को एक से बिंदु से लेकर दूसरे बिंदु तक ले जाना होगा.
बता दें कि जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने ट्रंप की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने होर्मुज में अमेरिकी नौसेना के साथ उतरने की अपील की थी.
जेम्स स्टावरिडिस का मानना है कि दूसरा तरीका यह है आप हवाई सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं, पूरे जोन के हवाई कब्जा कर सकते हैं.
तटों पर कब्जा
विशेषज्ञों का कहना है कि तीसरा तरीका है कि तटों पर हमला करके वहां कब्जा कर सकते हैं. इससे आप मिसाइलों, ड्रोन, छोटी नाव और समुद्री माइनों को रोक पाएंगे.
ट्रंप के पास चौथा विकल्प अमेरिका खार्ग द्वीप पर कब्जा करने का है, जिससे उसे रणनीतिक रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि एक दिन पहले ही इस द्वीप पर अमेरिकी ने भारी बमबारी की है. ट्रंप का दावा है कि यहां के सभी सैन्य उपकरण नष्ट हो चुके हैं.
अन्य रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि तेल सप्लाई बहाल रखने के लिए उन पाइपलाइनों को पूरी क्षमता पर चलाना होगा जो होर्मुज स्ट्रेट को बायपास करती हैं जैसे सऊदी अरब की ‘ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन’. हालांकि, ये पाइपलाइनें होर्मुज से गुजरने वाले पूरे तेल का विकल्प नहीं बन सकतीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.