कोविड के बाद आने वाली है नई महामारी! चीन में तेजी से फैल रहा है ये वायरस, अस्पतालों में भीड़ के वीडियो वायरल

Human Metapneumovirus: कोविड के साथ इसकी तुलना इसलिए भी की जा रही है क्योंकि चीन में वर्तमान स्थिति 5 साल पहले की तरह ही है. कोविड के समय भी चीन ने इस खतरनाक वायरस के प्रभावों को दुनिया से छुपाया था और अब भी ऐसा ही किया जा रहा है.

Written by: Shivendra Rai
Updated: January 3, 2025, 2:04 PM IST

Human Metapneumovirus (HMPV): कोविड-19 महामारी के पांच साल बाद दुनिया पर एक और खतरनाक वायरस का खतरा मंडरा रहा है. चीन में इन दिनों  ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) तेजी से फैल रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि चीन ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है, हालाँकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

अस्पतालों में भीड़ के वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण अस्पताल और श्मशान घाटों में भीड़भाड़ है. ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियोज में अस्पतालों में भीड़ दिखाई दे रही है. ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दावा किया जा रहा है कि  इन्फ्लूएंजा ए, HMPV, माइकोप्लाज़्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरस फैल रहे हैं.

कोविड की स्थिति से समानता

HMPV फ्लू जैसे लक्षण पैदा करने के लिए जाना जाता है और यह कोविड-19 जैसे लक्षण भी दिखा सकता है. वायरस के फैलने के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं. कोविड के साथ इसकी तुलना इसलिए भी की जा रही है क्योंकि चीन में वर्तमान स्थिति 5 साल पहले की तरह ही है. कोविड के समय भी चीन ने इस खतरनाक वायरस के प्रभावों को दुनिया से छुपाया था और अब भी ऐसा ही किया जा रहा है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार चीन के रोग नियंत्रण प्राधिकरण ने कहा है कि  वह अज्ञात मूल के निमोनिया के लिए एक निगरानी प्रणाली का संचालन कर रहा है, जिसमें सर्दियों के दौरान कुछ सांस संबंधी रोगों के मामलों में वृद्धि होने की आशंका है. निगरानी प्रणाली स्थापित करने के कदम का उद्देश्य अधिकारियों को अज्ञात

खतरों से निपटने के लिए प्रोटोकॉल स्थापित करने में मदद करना है. पांच साल पहले जब कोविड-19 का कारण बनने वाला नया कोरोनावायरस पहली बार सामने आया था, तब पुख्ता तैयारियां नहीं थीं. इसलिए इस बार पूरी गंभीरता बरती जा रही है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.