मैंने एक परमाणु युद्ध रोका, 10 मई के बाद से ट्रंप ने 60वीं बार किया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम में हस्तक्षेप का दावा

India-Pakistan Ceasefire: ट्रंप ने कहा कि आठ विमान गिर चुके थे और परमाणु युद्ध भड़कने वाला था.

Published date india.com Published: December 23, 2025 10:03 AM IST
मैंने एक परमाणु युद्ध रोका, 10 मई के बाद से ट्रंप ने 60वीं बार किया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम में हस्तक्षेप का दावा

India-Pakistan Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उस दावे को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रोकने में मदद की थी. इसे उन्होंने “संभावित परमाणु युद्ध” बताया है.

ट्रंप का नया बयान

सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए, ट्रंप ने दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में नई दिल्ली के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय संघर्ष के दौरान आठ विमानों को मार गिराया गया था.

ट्रंप ने कहा, मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं. हमने पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले संभावित परमाणु युद्ध को रोका. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 मिलियन लोगों की जान बचाई, शायद इससे भी ज़्यादा. आठ विमान गिरा दिए गए थे. वह युद्ध भड़कने वाला था.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले

ट्रंप ने आगे कहा कि एकमात्र युद्ध जिसे उन्होंने अभी तक हल नहीं किया है, वह रूस-यूक्रेन युद्ध है. व्हाइट हाउस में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके यूक्रेनी समकक्ष वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच जबरदस्त नफरत है.

60 साल से ज्यादा बार किया है ये दावा

ट्रंप ने 60 से ज़्यादा बार दोहराया है कि उन्होंने इस साल मई में “मामला सुलझाने में मदद की. हालांकि इस दावे को भारत ने खारिज कर दिया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ट्रंप ने की थी युद्ध विराम की घोषणा

10 मई को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वाशिंगटन की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान “पूर्ण और तत्काल” युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं.भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिसमें 26 नागरिकों की जान लेने वाले पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधि कृत कश्मीर में आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.