मेक्सिको दीवार के लिए फंड नहीं मिला तो 'राष्ट्रीय आपातकाल' घोषित कर सकते हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा-जब तक उन्हें सीमा पर दीवार निर्माण के लिए फंडिंग नहीं मिलती, वह किसी भी बिल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे.

Published date india.com Published: January 5, 2019 12:17 PM IST
US President Donald Trump
Donald Trump - File Photo

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिकी सरकार का कामकाज एक साल या उससे भी ज्यादा वक्त के लिए ठप रखने को तैयार हैं. ट्रंप ने मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाए जाने को लेकर अड़ियल रवैया अपनाया हुआ है यहां तक कि वो राष्ट्रपति के विशेषाधिकारों का प्रयोग करने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल भी घोषित करने को तैयार हैं. गतिरोध के चलते अमेरिका में कामबंदी तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. ट्रंप दीवार के लिए बिना फंड मिले किसी भी बिल पर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं हैं. ऐसे में लोगों को वेतन भी नहीं मिल पा रहा है.

अमेरिका: सरकारी कामबंदी फिलहाल जारी, डेमोक्रेट्स की कोशिशें बेकार

बता दें कि डेमोक्रेट-नियंत्रित अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने इस गतिरोध को दूर करने के लिए सीमा पर दीवार के लिए धन को मंजूरी दिए बिना आंशिक रूप से सरकारी बंदी को खत्म करने के मकसद से एक खर्च पैकेज पारित किया था लेकिन व्हाइट हाउस ने इस पर वीटो की धमकी दे दी जिसके चलते पैकेज के सीनेट में आने पर ना मंजूर होने की पूरी सम्भावना पहले ही से है. फिलहाल ट्रंप के रुख से स्पष्ट है यह गतिरोध अभी बना रहेगा. अमेरिका में इस आंशिक बंदी ने सैकड़ों हजारों संघीय कर्मचारियों को प्रभावित किया जो या छुट्टी पर चले गए या फिर उन्हें बिना वेतन के काम करना पड़ा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

8 लाख कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस मुद्दे पर कहना है कि वह अमेरिकी सरकार में आंशिक कामबंदी को कई वर्षो तक जारी रखने के लिए तैयार हैं. अमेरिकी सरकार का आंशिक तौर पर काम ठप हुए अब तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीर्ष डेमोक्रेट्स से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका- मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए कांग्रेस को नजरअंदाज करते हुए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा भी कर सकते हैं. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि जब तक उन्हें सीमा पर दीवार निर्माण के लिए फंडिंग नहीं मिलती, वह किसी भी बिल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे. उनके इस कदम का डेमोक्रेट्स विरोध कर रहे हैं. देश में 22 दिसंबर से लगभग 8 लाख कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है. सरकारी कामकाज भी इस कामबंदी के चलते बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है.

अमेरिका: डेमोक्रेट नैंसी पेलोसी प्रतिनिधि सभा की दोबारा अध्यक्ष बनीं, ट्रंप ने दी बधाई

ट्रंप इसे कामबंदी नहीं मानते

इस मामले को सुलझाने के लिए व्हाइट हाउस में शुक्रवार को हुई बैठक के बारे में ट्रंप ने शुरू में सकारात्मक बातें कही थीं और इसे बहुत सकारात्मक बताया था. लेकिन बाद में ट्रंप ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने धमकी दी है कि जरूरी हुआ तो वह संघीय एजेंसियों को कई सालों तक बंद रखने के लिए तैयार हैं. ट्रंप ने कहा, मैं जो कुछ कर रहा हूं, उस पर मुझे गर्व है. मैं इसे कामबंदी नहीं मानता. मैं मानता हूं कि ये ऐसा काम है जो देश की सुरक्षा और फायदे के लिए जरूरी है. उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने फंडिंग की अनुमति के लिए कांग्रेस को बाइपास करते हुए राष्ट्रपति के आपातकालीन अधिकारों का इस्तेमाल करने पर विचार किया है.

मेक्सिको वाल पर अमेरिकी सरकार में रार, संसदीय कामकाज अगले हफ्ते भी ठप रहने की आशंका

राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर सकते हैं !

इसके जवाब में उन्होंने कहा, Yes… मैं ऐसा कर सकता हूं. हम राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर सकते हैं. यह इस काम को करने का एक दूसरा रास्ता है. राष्ट्रपति मेक्सिको-अमेरिकी सीमा पर दीवार बनाने के लिए अरबों डॉलर का अनुदान लेने की मांग से पीछे नहीं हट रहे हैं. इसे लेकर जारी गतिरोध के कारण सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने और विभिन्न विभाग चलाने के लिए अनुदान मांग से जुड़ा विधेयक भी  पारित नहीं हो पा रहा है. इस कारण सरकारी कामकाज 14 दिन से (आंशिक रूप) से ठप पड़ा है. ट्रंप ने इसकी पुष्टि की है कि उन्होंने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुके इस गतिरोध को खत्म करने के लिए डेमोक्रेट्स के साथ आयोजित बैठक में यह बात कही थी. हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि ‘हां मैंने ये बात कही जरूर है लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होने की फिलहाल संभावना है, लेकिन फिर भी मैं इस कदम के लिए भी तैयार हूं. ट्रंप के इस रवैये को देखते हुए फिलहाल अमेरिका में कामबंदी जल्द खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

अमेरिका में कामकाज ठप होने से Newlyweds परेशान, शादी को नहीं मिल पा रहा कानूनी दर्जा !

दुनिया की अन्य खबरें पढने के लिए क्लिक करें

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.