IMF पाकिस्तान की मदद को तैयार है: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष प्रमुख क्रिस्टीन लगार्ड

इमरान खान ने IMF की MD से मुलाक़ात पर कहा- देश को स्थायी विकास के मार्ग पर रखने के लिए गहरे संरचनात्मक सुधारों की आवश्यकता पर हमारे विचार एक जैसे थे

Published: February 11, 2019, 6:56 PM IST

इस्लामाबाद: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर है. प्रधानमंत्री इमरान खान से रविवार को दुबई में मुलाकात में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टीन लगार्ड ने कहा कि वैश्विक कर्जदाता पाकिस्तान की मदद करने को राज़ी है. इमरान खान यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निमंत्रण पर वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिये संयुक्त अरब अमीरात की एक दिन की यात्रा पर आए थे.

हिना ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, कहा- अमेरिका से कटोरा लेकर भीख मांगने की बजाय भारत से रिश्ते करे मजबूत

रचनात्मक मुलाकात

IMF की एम डी क्रिस्टीन लगार्ड ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) समर्थित कार्यक्रम के बारे में पाकिस्तानी नेता के साथ उनकी मुलाकात रचनात्मक थी. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं दोहराती हूं कि आईएमएफ पाकिस्तान की मदद करने के लिए तैयार है. मैंने यह भी कहा कि निर्णायक नीतियां और आर्थिक सुधारों का एक मजबूत पैकेज पाकिस्तान को उसकी अर्थव्यवस्था का लचीलापन बहाल करने में सक्षम करेगा और मजबूत और अधिक समावेशी विकास की नींव रखेगा.’’

पीएम इमरान ने कहा- अपनी गरीबी खत्म करने के लिए चीन के नक्शेकदम पर चलेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान ने लगार्ड के साथ अपनी मुलाकात के बारे में ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ‘‘ देश को स्थायी विकास के मार्ग पर रखने के लिए गहरे संरचनात्मक सुधारों की आवश्यकता पर हमारे विचार एक जैसे थे जिसमें समाज के सबसे कमजोर वर्गों की रक्षा की जाती है.’’ आईएमएफ पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाने के लिये कुछ सुधारात्मक कदम उठाने की शर्त रख रहा है. वह चाहता है कि पाकिस्तान अगले तीन-चार साल में करीब 1,600-2,000 अरब रुपये का समायोजन करे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.