संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 50 मिनट का समय लिया जो 15 से 20 मिनट की तय समय-सीमा से काफी ज्यादा था. नेताओं से उम्मीद की जाती है कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सबसे व्यस्त समय में वे राष्ट्रीय बयान देते वक्त 15 से 20 मिनट से ज्यादा समय नहीं लेंगे.
संयुक्त राष्ट्र महासभा: PM मोदी ने कहा- भारत में आतंक के खिलाफ आवाज़ है और आक्रोश भी, देखें VIDEO
संयुक्त राष्ट्र महासभा सभागार के मंच से करीब 50 मिनट तक दिए भाषण में खान ने परमाणु युद्ध का राग अलापते हुए आधा समय कश्मीर और भारत पर बोला. शुक्रवार को महासभा को संबोधित करने वाले नेताओं के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नंबर चौथा था और उन्होंने करीब 16 मिनट तक बोला जिसमें उन्होंने भारत के विकास एजेंडा और अन्य महत्त्वकांक्षी कार्यक्रमों पर संक्षेप में बोला.
संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र पर प्राप्त सूचना के मुताबिक सामान्य चर्चा में बयानों के लिए अपनी तरफ से 15 मिनट की समय-सीमा तय की जानी चाहिए. आज तक सबसे लंबा भाषण क्यूबा के फिदेल कास्त्रो ने महासभा के 872वें महाधिवेशन में 26 सितंबर, 1960 को दिया था. उन्होंने 269 मिनट का समय लिया था.
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत किस प्रकार से आगे बढ़ रहा है और वह दुनिया के विकास में किस प्रकार से अपनी भागेदारी दे रहा है. पीएम मोदी ने बताया कि भारत प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र बनने की दिशा में एक बहुत बड़ा अभियान शुरू कर रहा है. उन्होंने महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने इस विश्व संगठन से एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से मुक्त होने की अपील की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.