Imran Khan Disappearance Sparks Tension In Pakistan Army Imposes Curfew In Islamabad And Rawalpindi
इमरान खान के 'लापता' होने से पाकिस्तान में तनाव, इस्लामाबाद-रावलपिंडी में कर्फ्यू, सेना ने सुरक्षा बढ़ाई
Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर कई खबरें चल रही हैं. उनकी मौत की अफवाहों के बाद उनकी पार्टी और परिवार की चिंता बढ़ गई है. इसी को लेकर पाक में अब तनाव बढ़ने लगा है.
Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ‘लापता’ होने और उनकी मौत की अफवाहों ने पूरे देश में हलचल मचा दी है. उनकी पार्टी पीटीआई और परिवार लगातार चिंता जाहिर कर रहे हैं, वहीं हालात बिगड़ते देख इस्लामाबाद और रावलपिंडी में तनाव तेजी से बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया है और सेना ने सुरक्षा कड़ी करते हुए अतिरिक्त तैनाती कर दी है. लगातार भ्रम, अफवाहें और राजनीतिक अस्थिरता ने पाकिस्तान को एक बार फिर बड़े संकट में धकेल दिया है.
अफगानिस्तान की तरफ से आए दावे के बाद इमरान खान की कथित हत्या का मामला अचानक बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है. पाकिस्तान की सियासत में इस मुद्दे ने ऐसा तूफान खड़ा किया है कि देश भर में तनाव की हवा फैल गई है. इमरान खान के दोनों बेटों ने लगातार अपने पिता की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है, जिससे अफवाहें और आशंकाएं और तेज हो गई हैं.
लगातार नारेबाजी
उधर पीटीआई के नेता और कार्यकर्ता पूरी रात अदियाला जेल के बाहर डटे रहे. उनका कहना है कि जब तक इमरान खान को लेकर स्थिति साफ नहीं होती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे. जेल के बाहर जुटी भीड़ लगातार नारेबाजी कर रही है और खान की हालत को लेकर प्रशासन से पारदर्शिता की मांग कर रही है.
स्थिति बिगड़ती देख PTI की संसदीय समिति ने एलान किया है कि मंगलवार को पार्टी इस्लामाबाद हाई कोर्ट और अदियाला जेल के बाहर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी. बढ़ते तनाव और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए इस्लामाबाद और रावलपिंडी के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. हालात कैसे बदलेंगे, फिलहाल पूरा पाकिस्तान नजरें गड़ाए बैठा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.