Pakistan में सरकार गठन पर फंसा पेंच! Nawaz Sharif के बाद अब इमरान की पार्टी ने भी नॉमिनेट किया PM उम्मीदवार

Pakistan News Today: एक दिन पहले ही पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज ने बिलावल भुट्टो की पार्टी के समर्थन से सरकार बनाने का ऐलान किया था साथ ही शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया था.

Written by: Parinay Kumar
Updated: February 15, 2024, 4:02 PM IST

Pakistan Govt Formation: पाकिस्तान में आम चुनाव के नतीजे आए कई दिन बीत जाने के बाद भी सरकार गठन नहीं हो सकता है. एक दिन पहले जब पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया, तब ऐसा लगा कि जल्द ही सरकार का गठन हो जाएगा. हालांकि एक दिन बाद भी इमरान खान की पार्टी (Imran Khan Party) की तरफ से भी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नामित कर दिया गया. न्यूज एजेंसी ANI ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने उमर अयूब (Omar Ayub) को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में नामित किया है. अदियाला जेल में बंद PTI संस्थापक इमरान खान से बात करने के बाद असद कैसर ने ऐलान किया कि पार्टी महासचिव उमर अयूब प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे.

साथ आए नवाज शरीफ-बिलावल भुट्टो

इससे पहले बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सरकार गठन को लेकर साथ आने पर राजी हो गए हैं. सरकार गठन में एक फॉर्मूला यह भी तय किया गया है कि PPP का राष्ट्रपति होगा. पार्टी की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि वह आसिफ अली जरदारी को नया राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव आगे बढ़ा रहे हैं. इससे पहले मंगलवार रात को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PMl-N) प्रमुख नवाज शरीफ ने अपने भाई शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को प्रधानंत्री पद का उम्मीदवार नामित किया था.

PPP-PMLN की बनेगी सरकार

इससे पहले शहबाज शरीफ ने कहा कि उन्होंने बिलावल और उनके पिता आसिफ अली जरदारी से बात की है और नवाज शरीफ को समर्थन देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमें उम्मीद है कि हम साथ मिलकर पाकिस्तान को सभी राजनीतिक और आर्थिक संकटों से बाहर निकालने में सक्षम होंगे, इंशाल्लाह.’

सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत?

पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए, किसी पार्टी को 266 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 133 सीटों की जरूरत है. 8 फरवरी को हुए चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों ने 101 सीटें जीती, जिसमें से अधिकतर PTI द्वारा समर्थित उम्मीदवार थे. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 75 सीटें जीती और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने 54 सीटों पर जीत हासिल की. एमक्यूएम ने 17 सीटों पर जीत हासिल की. इसके अलावा 17 सीटों पर अन्य दलों ने जीत हासिल की. एक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम रोक दिया गया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Pakistan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.