By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- World Hindi
- In The 45 Year Old Case Of Murder Of Wife Punishment For For 75 Years Jail
45 साल पहले किया था पत्नी का मर्डर, अब 75 की उम्र में मिली 75 साल की सजा
पत्नी की हत्या के 45 साल पुराने मामले में वृद्ध की जेल की कैद मिली
रोलिंग मेडॉस (अमेरिका): अपनी पत्नी की हत्या के करीब 45 साल पुराने मामले में एक व्यक्ति को 75 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है. साल 1973 में उपनगरिय शिकागो मार्ग पर हत्या की गई थी. ‘कुक काउंटी सर्किट कोर्ट’ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया, जिसके बाद 76 साल के रुड को अपनी बाकी जिंदगी जेल में बितानी होगी.
उसकी पत्नी नौरीन कुमेता रुड की हत्या के 45 वर्ष पूरे होने से एक दिन पहले यह सजा सुनाई गई. अधिकारियों ने पहले इसे हादसे में हुई मौत बताया था. लेकिन वर्ष 2013 में पोस्ट मार्टम के बाद इसे हत्या करार दिया गया. रुड एक एटॉर्नी और एक स्कूल बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं. वर्ष 2015 में उन पर हत्या का आरोप लगाया गया था.
अभियोजक ने कहा कि रुड ने इसलिए हत्या की ताकि वह बीमा राशि के 1,00,000 अमेरिकी डॉलर पा सकें. उनके अभियोजक ने कहा कि महिला की मौत एक दुखद दुर्घटना थी और मामले में ठोस साक्ष्य की कमी है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें