भारतीय मूल के हिंदुजा बंधु हैं सबसे अमीर ब्रिटिश, ये है टॉप अमीरों की लिस्ट

लिस्ट में चार सबसे अमीर ब्रिटिश में से तीन का जन्म भारत में हुआ है

Written by: Aditya Dwivedi
Published: May 8, 2017, 4:07 PM IST

इंग्लैंड। द संडे टाइम्स ने 2017 के सबसे अमीर ब्रिटिश की लिस्ट जारी की है. उन्होंने भारतीय मूल के हिंदुजा बंधुओं श्रीचंदर हिंदुजा और गोपीचंद हिंदुजा को ब्रिटेन का सबसे अमीर माना है. हिंदुजा बंधुओं की संपत्ति पिछले साल की अपेक्षा 3.2 अरब पाउंड बढ़ गई है. अमीरों की सूची में टॉप चार में से तीन स्थान पर भारत में जन्में लोगों का कब्जा है. शीर्ष चार में तीसरे स्थान पर यूक्रेन मूल के ले ब्लातनिक है. दिलचस्प बात ये है कि टॉप चार अमीरों में ब्रिटिश में जन्मा कोई नहीं है.

भारतीय मूल के कारोबाही लभ्मी मित्तल को चौथे स्थान पर रखा गया है. उनकी कुल सम्पत्ति 13.2 अरब पाउंड आंकी गई है. पिछले साल की लिस्ट में सबसे अमीर माने गये डेविड और साइमन रिउबेन बंधु इस साल तीसरे स्थान पर हैं. इराकी यहूदी मूल के रिउबेन बंधुओं का जन्म भारत के मुंबई में हुआ है। रिउबेन बंधुओं की कुल संपत्ति 14 अरब पाउंड आंकी गयी है.

अखबार की सूची में भारतीय मूल के 40 कारोबारी शामिल हैं. सबसे अमीर ब्रिटिश की लिस्ट में शामिल भारतीयों में गुजराती मूल के कारोबारी मोहसिन ईसा और जुबेर ईसा भी शामिल हैं. यूरो गैरोजेज के मालिक ईसा बंधुओं की लिस्ट में 133वें स्थान पर रखा गया है. लिस्ट में शामिल नए नामों में भारतीय मूल के राज, टोनी और हरपाल मथारू बंधु भी शामिल हैं. मथारू बंधुओं की कुल संपत्ति एक अरब पाउंड आंकी गयी है. भारतीय मूल के कारोबारी लॉर्ड स्वराज पॉल को लिस्ट में 194वें स्थान पर रखा गया है. स्वराज पॉल की संपत्ति बीते एक साल में आठ करोड़ पाउंड कम 66 करोड़ पाउंट आंकी गयी है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.