नई दिल्ली। भारत अगले तीन साल में इजरायल के लिए पर्यटकों की आवक के संदर्भ में शीर्ष पांच बाजारों में से एक बनकर उभर सकता है. इजरायल के पर्यटन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह बात कही. साल 2017 में भारत से 58 हजार लोग इजरायल गए थे.
मोदी के इजरायल दौरे पर पाकिस्तानी मीडिया की पैनी नजर, रक्षा सौदों ने मचाई खलबली
इजरायल के पर्यटन मंत्रालय के निदेशक (भारत और फिलीपींस) हसन मादाह ने पीटीआई- भाषा से कहा, भारत इजरायल के लिए पर्यटन के लिहाज से अगले दो से तीन साल में शीर्ष पांच बाजारों में शामिल हो सकता है. एशियाई देशों में भारत अभी दूसरा शीर्ष बाजार है.
उन्होंने कहा कि फिलहाल अमेरिका और रूस इस्रायल के लिए शीर्ष दो बाजार हैं. मादाह ने कहा, इजरायल विभिन्न मुहिमों की शुरुआत के आधार पर भारत से 2018 में 90 हजार लोगों के आने का लक्ष्य बना रहा है. उन्होंने कहा कि इजरायल में पर्यटन बढ़ रहा है और पिछले कुछ सालों में भारत से आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ी है.
उन्होंने कहा, हम प्रचार, प्रसार कर रहे हैं और एयर इंडिया के जरिये नयी दिल्ली से तेल अवीव की सीधी उड़ान शुरू कर रहे हैं. भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क में हालिया कटौती से अधिक भारतीय लोगों को इजरायल आने में मदद मिलेगी. बता दें कि पीएम मोदी पिछले साल ही इजरायल की यात्रा पर गए थे. इस दौरे के बाद भारत-इजरायल के संबंध नई ऊंचाई पर पहुंच गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.