आज रात बंद हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा, दिन में ही निपटा लें काम; जानें क्यों लिया गया फैसला

आज आधी रात से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को अगले 72 घंटों के लिए सील कर दिया जाएगा. इसका निर्णय भारत और नेपाल के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया.

Published date india.com Published: November 17, 2022 12:48 PM IST
भारत-नेपाल सीमा
भारत-नेपाल सीमा

भारत और नेपाल दोनों पड़ोसी देश एक बहुत ही समृद्ध और पुरातन संस्कृति से जुड़े हुए हैं. दोनों देशों के सांस्कृति मूल्य एक से हैं और पूजा पद्वतियां भी मिलती जुलती हैं. अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासक रिश्तों के मद्देनजर दोनों देशों ने अपनी सीमाओं को खुला रखा है. यानी भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आना एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने जैसा आसान है. दोनों देशों के निवासियों को पासपोर्ट और वीजा की आवश्यकता नहीं होती.

सीमा के दोनों तरफ से लोग काम और व्यापार के लिए रोज सीमा पार करते हैं. सीमाएं खुली होने की कई चुनौतियां भी हैं, लेकिन दोनों देश आज भी सीमाओं को खुला रखने के फैसले पर अडिग हैं. लेकिन कई बार ऐसे मौके जरूर आते हैं, जब इस सीमा को बंद कर दिया जाता है और सीमा पार लोगों की आवाजाही रोक दी जाती है. ऐसा ही एक अवसर अब आन पड़ा है.

नेपाल में आम चुनाव से पहले आज यानी गुरुवार 17 नवंबर को आधी रात से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को अगले 72 घंटों के लिए सील कर दिया जाएगा. इसका निर्णय भारत और नेपाल के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया.

बिहार और उत्तर प्रदेश की नेपाल के साथ लंबी सीमाएं हैं और दोनों देशों के लोगों को सीमा पार करने के लिए वीजा या पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होती है. चुनाव आयोग के उप-सचिव सह प्रवक्ता कमल भट्टराई ने भारत के गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है.

इस फैसले के बाद 17 नवंबर की आधी रात से इन दोनों देशों के बीच लोगों को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी. नेपाल में 20 नवंबर को मतदान होना तय है. यदि कोई व्यक्ति हवाई मार्ग से नेपाल की यात्रा पर जाता है, तो उसे तो उसे पासपोर्ट और टिकट दिखाना होगा.

अधिकारी ने कहा कि एंबुलेंस, पानी के टैंकर, दूध के टैंकर, दमकल आदि सहित आपातकालीन सेवाओं को इस दौरान सीमा पार करने की छूट दी गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इनपुट – आईएएनएस

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.