भारत नहीं खरीदेगा रूस से तेल, ट्रंप के इस दावे पर आया मॉस्को का बड़ा बयान

Russia Oil: ट्रम्प ने सोमवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा की और कहा कि भारत रूसी तेल की खरीद बंद करेगा.

Published date india.com Published: February 4, 2026 2:18 PM IST
भारत नहीं खरीदेगा रूस से तेल, ट्रंप के इस दावे पर आया मॉस्को का बड़ा बयान
(photo credit reuters, for representation only)

Russia Oil: भारत से रूसी ऊर्जा खरीद बंद करने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. अब तक, हमें इस मामले पर नई दिल्ली से कोई बयान नहीं मिला है. यह बयान क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दिया है. क्रेमलिन ने यह बातें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के यह कहने के बाद कि नई दिल्ली रूसी ऊर्जा खरीदना बंद करने पर सहमत हो गई है. यह कदम भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के हिस्से के रूप में उठाया गया है.

पेसकोव ने क्या कहा

पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, हम अमेरिका-भारतीय द्विपक्षीय संबंधों का सम्मान करते हैं. लेकिन हम रूस और भारत के बीच एक एडवांस्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के विकास को कम महत्व नहीं देते हैं. यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है. हम दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करना चाहते हैं.

ट्रम्प ने क्या कहा था

ट्रम्प ने सोमवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा की और कहा कि भारत की ओर से रूसी तेल खरीद बंद करने के बदले में भारतीय सामानों पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब अमेरिका और संभावित रूप से वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मर रहे हैं.

ग्लोबल ट्रेड डेटा प्रोवाइडर केप्लर के अनुसार, ट्रम्प की ओर से भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत पेनाल्टी टैरिफ लगाने के बाद भी, भारत प्रतिदिन लगभग 1.5 मिलियन बैरल रूसी कच्चे तेल का आयात कर रहा है. यह कुल भारतीय आयात का एक तिहाई से अधिक है. बता दें कि भारत रूसी कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है.

भारतीय सरकार ने पहले भी अपने रूसी तेल व्यापार का बचाव किया है, इसे देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया है. भारत अपनी अधिकांश मांग को पूरा करने के लिए अन्य देशों से तेल आयात पर निर्भर है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.