बालेन सरकार का बड़ा फैसला: भारत से नेपाल जाना होगा आसान, नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन

India Nepal Border Rules: भारत से नेपाल जानें वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है, बालेन शाह की सरकार ने इसको लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके बाद अब बॉर्डर पर लगने वाली लंबी लाइनों से राहत मिलेगी.

Published date india.com Published: May 6, 2026 10:49 PM IST
India Nepal Border Rules
India Nepal Border Rules

India Nepal Border Rules: भारत से नेपाल जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब सड़क रास्ते से नेपाल जाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है. नेपाल सरकार ने नया नियम लागू किया है, जिससे यात्रा का पूरा अनुभव सरल और तेज हो जाएगा. खास बात यह है कि अब बॉर्डर पर लगने वाली लंबी लाइनों से राहत मिलने वाली है. इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो अपनी गाड़ी से नेपाल घूमने जाते हैं और समय बचाना चाहते हैं.

पहले जब लोग अपनी गाड़ी लेकर नेपाल जाते थे, तो उन्हें बॉर्डर पर काफी देर तक लाइन में लगना पड़ता था. एंट्री पास लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था, जिससे यात्रा में देरी होती थी. लेकिन अब नए नियम के बाद यह परेशानी खत्म हो गई है. अब आपको बॉर्डर पर खड़े होकर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और पूरी प्रक्रिया पहले से आसान हो गई है.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू

नेपाल सरकार ने अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है. इसके जरिए भारतीय वाहन मालिक घर बैठे ही अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस नई सर्विस की शुरुआत नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने की है. इसका मकसद यही है कि नेपाल आने वाले पर्यटकों को आसान और तेज सुविधा मिले, जिससे उनकी यात्रा बिना परेशानी के पूरी हो सके.

पास रिन्यू करना भी हुआ आसान

अगर आप नेपाल में कुछ दिनों के लिए जाते हैं और आपकी गाड़ी का पास खत्म हो जाता है, तो पहले आपको कस्टम ऑफिस जाना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. इस नई ऑनलाइन सुविधा के जरिए आप घर बैठे ही अपना पास रिन्यू कर सकते हैं. इससे समय की बचत होगी और बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन करना भी बहुत आसान है. आपको बस नेपाल कस्टम विभाग की वेबसाइट पर जाना है और TIV ऑप्शन चुनकर अपनी जानकारी भरनी है. इसके बाद आपको एक QR कोड मिलेगा. इसी कोड को दिखाकर आप बॉर्डर पार कर सकते हैं. अब बिना लाइन में लगे ही एंट्री मिल जाएगी, जिससे आपकी यात्रा और भी स्मूद और आसान हो जाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.