भारतीय नागरिकों को जल्द ईरान छोड़ने की सलाह, जानें भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी की बड़ी बातें

Indian Embassy Advisory: भारत ने ईरान में मौजूद भारतीयों को दी जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है. साथ ही अमेरिका-ईरान युद्धविराम का स्वागत किया है.

Published date india.com Published: April 8, 2026 3:01 PM IST
भारतीय नागरिकों को जल्द ईरान छोड़ने की सलाह, जानें भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी की बड़ी बातें
(photo credit AI, for representation only)

Indian Embassy Advisory: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद, भारत ने बुधवार को ईरान में मौजूद अपने सभी नागरिकों को सलाह दी कि वे जल्द से जल्द देश छोड़ दें. साथ ही भारत ने अपने नागरिकों को ईरान में स्थित दूतावास के बताए रास्तों का इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया है.

क्या है एडवाइजरी

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक एडवाइजरी में कहा, 7 अप्रैल की एडवाइजरी के क्रम में और हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें. नागरिक दूतावास के साथ तालमेल बिठाकर और दूतावास की ओर से सुझाए गए रास्तों का इस्तेमाल करें.

भारतीय दूतावास ने आगे कहा, दूतावास से पहले से सलाह और तालमेल किए बिना किसी भी अंतरराष्ट्रीय जमीनी सीमा तक पहुंचने की कोई कोशिश नहीं की जानी चाहिए. एडवाइजरी में दूतावास ने नागरिकों के लिए आपातकालीन नंबर भी शेयर किए हैं.

क्या शरीफ का ट्वीट किसी और ने भेजा? कॉपी पेस्ट देखकर पाकिस्तान के लोगों को आई अपने पीएम पर शर्म

भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम का स्वागत किया. इसके साथ ही, उम्मीद जताई कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, हम युद्धविराम का स्वागत करते हैं. उम्मीद करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी. हमने पहले भी लगातार जोर दिया है, मौजूदा संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, बातचीत और कूटनीति बेहद जरूरी हैं.

इन 4 देशों के भरोसे ईरान ने किया है अमेरिका से युद्धविराम, 2 हैं बिचौलिए

मंत्रालय ने कहा, इस संघर्ष ने लोगों को पहले ही भारी कष्ट पहुंचाया है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति व व्यापार नेटवर्क को बाधित किया है. हमें उम्मीद है कि होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आवागमन की अबाध स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा.

ट्रंप ने की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष-विराम समझौते के तहत ईरान के खिलाफ हमलों को दो हफ्ते के लिए सशर्त रोकने की घोषणा की. उन्होंने इस कदम को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को फिर से खोलने के प्रयासों से जोड़ा है.

ईरान ने इस प्रस्ताव को अस्थायी रूप से स्वीकार करने का संकेत दिया. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद हो जाते हैं, तो तेहरान भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.