'यह सरकार की नीति नहीं है', खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मर्डर की साजिश के आरोप पर भारत ने अमेरिका को दिया जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि यह भारत सरकार के नीति के विपरीत है.

Published date india.com Published: November 30, 2023 1:43 PM IST
'यह सरकार की नीति नहीं है', खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मर्डर की साजिश के आरोप पर भारत ने अमेरिका को दिया जवाब
khalistani pannu

अमेरिका में कथित तौर पर खालिस्तानी चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिक पर लगाए गए आरोपों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सरकार को जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि यह भारत सरकार के नीति के विपरीत है. यह सरकार की नीति नहीं है. भारत ने कहा कि उसने अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की कथित साजिश रचने के आरोप में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ संयुक्त राज्य की कानूनी कार्रवाइयों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सरकार जांच समिति के निष्कर्षों के आधार पर जरुरी कदम उठाएगी.

बागची ने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर अमेरिका के साथ चर्चा के दौरान अमेरिकी पक्ष ने संगठित अपराधियों, बंदूक चलाने वालों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ से संबंधित कुछ इनपुट साझा किए थे. उन्होंने कहा हमने यह भी संकेत दिया था कि भारत ऐसे इनपुट को गंभीरता से लेता है क्योंकि वे हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी प्रभाव डालते हैं और संबंधित विभाग पहले से ही इस मुद्दे की जांच कर रहे थे.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जहां तक ​​कनाडा का सवाल है, हमने कहा है कि उन्होंने लगातार भारत विरोधी चरमपंथियों को जगह दी है और वास्तव में यही मुद्दे की जड़ है. कनाडा में हमारे राजनयिक प्रतिनिधियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है . इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि कनाडा सरकार राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन के तहत अपने दायित्वों को पूरा करेगी. हमने अपने आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों का हस्तक्षेप भी देखा है और यह अस्वीकार्य है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.