By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- World Hindi
- Indian Tcs Joins Top Ten Companies To Get H 1b Visa Foreign Labor Certification
H-1B वीजा विदेशी श्रम प्रमाणन पाने वाली शीर्ष दस कंपनियों में भारत की टीसीएस शामिल
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) भारत की इकलौती ऐसी कंपनी है जो एच-1बी वीजा के लिए विदेशी श्रम प्रमाणन पाने वाली शीर्ष दस कंपनियों में शामिल है.
वाशिंगटन: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) भारत की इकलौती ऐसी कंपनी है जो एच-1बी वीजा के लिए विदेशी श्रम प्रमाणन पाने वाली शीर्ष दस कंपनियों में शामिल है. अमेरिका के श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उसे यह प्रमाणन वित्त वर्ष 2018 के लिए मिला है.
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों के बीच एच-1बी वीजा की मांग सबसे अधिक रहती है. यह वीजा अमेरिका में नियोक्ताओं को बिना आव्रजन अस्थायी तौर पर विदेशी पेशेवरों को नौकरी पर रखने की अनुमति देता है. लंदन की अर्नेस्ट एंड यंग इस तरह का प्रमाणन पाने वाली शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनी है. कंपनी को एच-1बी के तहत आने वाले कामों से जुड़े 1,51,164 पदों के लिए यह प्रमाणन मिला है. यह वित्त वर्ष 2018 के लिए दिए गए कुल विदेशी श्रम प्रमाणन का 12.4 प्रतिशत है.
मध्यम वर्ग के लिए TAX में 10 फीसदी कटौती करना चाहते हैं ट्रंप
टीसीएस को 20,755 एच-1बी प्रमाणन मिले
इसके बाद डेलॉइट कंसल्टिंग को 68,869, भारतीय अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी कॉर्प को 47,732, एचसीएल अमेरिका को 42,820, के फोर्स इंक को 32,996 और एपल को 26,833 प्रमाणन मिले हैं. टीसीएस को 20,755 एच-1बी प्रमाणन मिले हैं. शीर्ष दस में शामिल वह इकलौती भारतीय कंपनी है. (इनपुट एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें