
Vineet Sharan
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं ... और पढ़ें
Iran US Nuclear Deal: होर्मुज में नाकेबंदी के बाद भी ईरान-अमेरिका की वार्ता धीरे-धीरे ही सही पर आगे बढ़ रहा है. दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों और एक अमेरिकी अधिकारी का दावा है कि अमेरिका ने ईरान से 20 साल के लिए यूरेनियम संवर्धन (enrichment) रोकने को कहा है. इसका जवाब ईरान की ओर से सोमवार को आया, जिसमें तेहरान ने कहा कि वह ऐसा करने के लिए केवल पांच साल तक ही सहमत होगा.
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान यूरेनियम संवर्धन रोकने के लिए मान गया है. अब बात सिर्फ साल पर अटकी है.
अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. ईरान, अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को हटाने के अमेरिकी अनुरोधों को भी ठुकरा रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानियों ने कहा है कि वे संवर्धित सामग्री को हल्का (dilute) कर देंगे. अमेरिका चिंतित है कि ईरान बाद में इस कदम को पलटकर इसे फिर से हथियार-ग्रेड (weapons-grade) स्तर तक संवर्धित कर सकते हैं.
अधिकारियों ने यह भी बताया कि आमने-सामने की बातचीत के एक और दौर पर चर्चा चल रही है. हालांकि, अभी तक कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है. डोनाल्ट ट्रंप ने कहा है कि ईरान जल्द डील करने के लिए बेसब्र है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि यह डील अमेरिका के कारण फाइनल नहीं हो पा रही है.
रूस ने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेने का प्रस्ताव फिर से दोहराया है. रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यह प्रस्ताव अभी भी खुला है, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. रूस इस संकट को कम करने में मदद के लिए किसी भी तरह का सहयोग देने को तैयार है.
इस बीच, भारतीय समयानुसार सोमवार, सुबह 7:30 बजे से होर्मुज और ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी प्रभावी हो गई है. ट्रंप ने चेतावनी भी दी है कि नाकेबंदी के करीब आने वाले ईरानी ‘हमलावर जहाज’ को तुरंत खत्म कर दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.