क्या ट्रंप की धमकी से डर गया ईरान? शुरू कि न्यूक्लियर अटैक से बचने की तैयारी, बांट रहा 'खास गोलियां'

अमेरिका लगातार ईरान का धमका रहा है. ऐसे में न्यूक्लियर अटैक को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. इस बीच खबर आई है कि ईरान परमाणु हमले से बचने की तैयारियों में जुट गया है.

Published date india.com Published: April 8, 2026 1:07 AM IST
क्या ट्रंप की धमकी से डर गया ईरान? शुरू कि न्यूक्लियर अटैक से बचने की तैयारी, बांट रहा 'खास गोलियां'

Iran Preparing for Nuclear Attack: मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच ईरान ने संभावित बड़े खतरे को देखते हुए अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की कड़ी चेतावनियों के बीच ईरान ने अपने दक्षिणी शहर बुशहर में बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं.

दरअसल, बुशहर शहर जहां देश का एक ही एक्टिव न्यूक्लियर प्लांट वहां स्वास्थ्य अधिकारियों ने करीब 1,80,000 आयोडीन की गोलियां बांटी हैं. इन गोलियों का इस्तेमाल न्यूक्लियर हमले या रेडिएशन के प्रभाव से बचाव के लिए किया जाता है. ये कदम इस बात का संकेत है कि ईरान संभावित परमाणु खतरे को गंभीरता से ले रहा है.

परमाणु ठिकानों को बनाया जा रहा निशाना

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, ये तैयारी अचानक नहीं की गई है. बुशहर यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल जून में हुए हमलों के बाद से ही इस तरह की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं. उस समय इजरायल और अमेरिका की तरफ से ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी.

हालांकि, पिछली बार ये संघर्ष कुछ ही दिनों में सीमित रह गया था, लेकिन इस बार हालात ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं. अमेरिका की तरफ से लगातार सख्त बयान और संभावित कार्रवाई के संकेत मिलने के बाद ईरान ने अपने National Crisis Management System को एक्टिव कर दिया है.

आयोडीन टैबलेट्स क्यों दी जा रही हैं

ईरान की सरकारी संस्था यंग जर्नलिस्ट क्लब (YJC) के मुताबिक, राष्ट्रीय संकट प्रबंधन मुख्यालय ने ये फैसला लिया कि नागरिकों को पहले से ही सुरक्षित रहने के उपाय उपलब्ध कराए जाएं. इसी के तहत बुशहर जैसे संवेदनशील इलाके में आयोडीन की गोलियों का वितरण किया गया. दरअसल, आयोडीन टैबलेट्स शरीर को रेडिएशन के खतरनाक असर से बचाने में मदद करती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.