घर पर हमले से बौखलाए PM नेतन्याहू, ईरान-हिज्बुल्लाह को दी खुली चेतावनी, कहा- 'कीमत चुकानी पड़ेगी'

Israel-Iran War: घर पर हुए ड्रोन हमले के मात्र 24 घंटे के बाद इजरायल ने हिजबुल्लाह के 175 ठिकानों को नष्ट कर दिया. इसके अलावा, उसके 65 लड़ाके को भी मार गिराया. इजरायली पीएम ने ईरान-हिज्बुल्लाह को खुली चुनौती दी है.

Published date india.com Published: October 20, 2024 3:55 PM IST
घर पर हमले से बौखलाए PM नेतन्याहू, ईरान-हिज्बुल्लाह को दी खुली चेतावनी, कहा- 'कीमत चुकानी पड़ेगी'

ईरान समर्थक आतंकी संगठन ‘हिजबुल्लाह’ ने शनिवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के होम टाउन सिसेरिया में ड्रोन अटैक किया. हालांकि, हमले के वक्त नेतन्याहू और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे. इसलिए हताहत की कोई सूचना सामने नहीं आई. घर पर हुए ड्रोन हमले के बाद इजरायली पीएम का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया है. उन्होंने 24 घंटे के अंदर हिजबुल्लाह के 175 ठिकानों को नष्ट कर दिया, साथ ही उसके 65 लड़ाके को मार गिराया. इतना सब करने के बावजूद भी पीएम नेतन्याहू का गुस्सा शांत नहीं हुआ है. उन्होंने ईरान और हिज्बुल्लाह को खुली चुनौती दी है.

आतंकवादियों का सफाया करना जारी रखेंगे: नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से बयान जारी कर, इजरायली पीएमओ ने कहा- जो कोई भी इजरायल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा. उसे ‘भारी कीमत’ चुकानी पड़ेगी. नेतन्याहू की ओर से कहा गया, हम आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों का सफाया करना जारी रखेंगे. हम गाजा से अपने बंधकों को वापस लाएंगे.

इजरायली पीएम ने आगे कहा- हम उत्तरी सीमा पर रहने वाले अपने नागरिकों को सुरक्षित रूप से उनके घरों में वापस लाएंगे. उन्होंने कहा, कि इजरायल हमारे सभी युद्ध उद्देश्यों को प्राप्त करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए, हमारे क्षेत्र में सुरक्षा वास्तविकता को बदलने के लिए दृढ़ संकल्प है.

हिजबुल्लाह-हमास के ठिकानों पर लगातार हो रहे हमले

इजरायली सेना (आईडीएफ) लगातार बेरुत के दहये इलाके को निशाना बनाकर हमला कर रही है. आईडीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दिनों इजरायली हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के 65 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं. आईडीएफ ने बताया कि पिछले दिनों गाजा पट्टी में ऑपरेशन के दौरान दर्जनों बंदूकधारी भी मारे गए.

इजरायली सैनिकों पर रॉकेट बरसा रहा हिजबुल्लाह

आईडीएफ की जवाबी कार्रवाई में हिजबुल्लाह भी इजरायल पर हमला कर रहा है. रविवार को एक बयान जारी कर हिजबुल्लाह ने कहा कि वह इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक के अल-मनारा में इजराइली सैनिकों को टारगेट कर रॉकेट से निशाना साध रहे हैं. वह सफाद शहर को टारगेट कर रहे हैं, साथ ही इजरायल के रोश बीना शहर पर भी लगातार हवाई हमले कर रहे हैं.

पीएम नेतन्याहू के घर पर क्यों हुआ था हमला?

आपको बता दें कि इजरायली पीएम के घर पर ये हमला ऐसे समय में हुआ, जब अभी हाल ही में इजरायली सेना ने हमास लीडर याह्या सिनवार को मार गिराया. इजरायल के मुताबिक, सिनवार पिछले साल के 7 अक्टूबर अटैक का मुख्य रणनीतिकार था. सिनवार की मौत के बाद एक बयान में, ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने ‘इजरायली दुश्मन के साथ टकराव का एक नया और उग्र चरण” शुरू करने का ऐलान किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.